UP Budget Session 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज का दिन बेहद सरगर्मियों भरा रहने वाला है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए 9.12 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट पर आज से सदन में विस्तृत चर्चा शुरू हो रही है। यह बजट न केवल यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, बल्कि इसे राज्य को ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।
UP Budget Session 2026: ‘यूपी AI मिशन’ और रोजगार के लिए नए अवसरों की तलाश
इस भारी-भरकम बजट में योगी सरकार ने विकास के कई नए पैमानों को छूने की कोशिश की है। आपको बता दें कि, इस बजट का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 12.4% शिक्षा और 6% स्वास्थ्य) इन बुनियादी क्षेत्रों को समर्पित है। और ‘यूपी AI मिशन’ और रोजगार के नए अवसरों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सड़कों, एक्सप्रेस-वे और नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए हजारों करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं। (UP Budget Session 2026)
जहाँ सत्ता पक्ष इस बजट को ‘रामराज्य का आधार’ और ‘विकासकारी’ बता रहा है, वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने इसे ‘जनता के साथ धोखा’ करार दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बजट में युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस ब्लूप्रिंट नहीं है। और महिला सुरक्षा, प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सदन में हंगामा मच सकता है।
आज विधानसभा में होगी आर-पार की चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आज विधायकों को बजट की बारीकियों पर बोलने का मौका दिया जाएगा। सदन में आज तीखी नोकझोंक और हंगामे की पूरी संभावना है, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विपक्षी विधायक बजट के आंकड़ों को लेकर सरकार पर हमलावर रहेंगे। क्यूंकि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि 25 करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने का संकल्प है। (UP Budget Session 2026)









