JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

हापुड़ में दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से 22 लाख की लूट, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड; मुठभेड़ के बाद दबोचे गए आरोपी

UP Crime News

UP Crime News: हापुड़ पुलिस ने दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से हुई 22 लाख की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए इन बदमाशों में से एक के पैर में गोली लगी है, और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड खुद व्यापारी का कार ड्राइवर ही निकला।

UP Crime News: NH-9 पर गनपॉइंट पर लूट, हापुड़ पुलिस ने बरामद किए 22 लाख रुपये

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली (गांधी नगर) के थोक कपड़ा व्यापारी रतनलाल जैन 31 मई को मुरादाबाद से करीब 22 लाख का कलेक्शन लेकर अपनी कार से दिल्ली लौट रहे थे। बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर शिवा ढाबा के पास बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोका और गनपॉइंट पर नकदी से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी का ड्राइवर लक्ष्य रावत ही इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार था। उसे व्यापारी के कलेक्शन और रास्ते की पूरी जानकारी थी। उसने रास्ते भर अपने साथियों को मोबाइल से लोकेशन शेयर की थी।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, तीन बदमाश गिरफ्तार

सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की रक्षात्मक फायरिंग में एक आरोपी रिजवान उर्फ मन्नू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमे आरोपी लक्ष्य रावत (व्यापारी का ड्राइवर और मुख्य साजिशकर्ता) रिजवान उर्फ मन्नू (घायल बदमाश) निहाल अहमद (सह-आरोपी) शामिल है। (UP Crime News)

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट की रकम में से 22 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त कार,एक .32 बोर पिस्तौल, एक .315 बोर देसी तमंचा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिस चालक पर व्यापारी ने वर्षों से भरोसा कर रखा था और जिसके हाथों अपनी सुरक्षा व लाखों रुपये की जिम्मेदारी सौंपी थी, उसी पर लूट की साजिश रची। चालक ने लालच में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और व्यापारी के विश्वास को तोड़ दिया।

Comments are closed.

और पढ़ें