UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

CM योगी के दिल्ली दौरे से यूपी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, PM मोदी से लेकर नितिन नवीन तक अहम मुलाकात

UP Election 2027

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है, जिसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों शीर्ष नेताओं के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक बदलाव और राज्य की विकास परियोजनाओं पर गहन चर्चा की गई।

UP Election 2027: PM मोदी और नितिन नवीन से अहम मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से एक घंटे से अधिक समय तक मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य और आगामी चुनावी रोडमैप पर चर्चा हुई। पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर बात की।

गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट और सेमीकंडक्टर यूनिट के उद्घाटन पर भी चर्चा

कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन में फेरबदल और राज्य कैबिनेट का विस्तार जल्द ही किया जा सकता है। बैठक में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री से गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट और नई सेमीकंडक्टर यूनिट के उद्घाटन के लिए समय मांगा है। बीजेपी द्वारा कराए जा रहे आंतरिक सर्वे में विधायकों के प्रदर्शन और जनता के बीच उनकी पकड़ का आकलन किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनाव के लिए सही उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। (UP Election 2027)

इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी (हैट्रिक) करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें