UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

UP के हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान, बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

UP Hamirpur Bridge Collapse

UP Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आंधी-तूफान के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक बड़ा हिस्सा शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे आए तेज आंधी-तूफान के कारण अचानक ढह गया, जिसके चलते स्लैब,पिलर और शटरिंग संरचना धवस्त हो गए। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की जान चली गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को मलबे से सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुल को राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी, जिसका निर्माण उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास ही किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ से दस तक पहुंच सकती है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने और युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। (UP Hamirpur Bridge Collapse)

UP Hamirpur Bridge Collapse: SDRF और प्रशासन ने संभाला मोर्चा, राहत-बचाव अभियान जारी

हमीरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे हुई, जब मवई जार को कुरारा से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर कई मजदूर सो रहे थे। अचानक आए भीषण तूफान की वजह से पुल की संरचना ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जान गंवाने वाले श्रमिकों की पहचान लोकेंद्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम यहां मौजूद है और बचाव अभियान जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के आसपास इलाके में भीषण तूफान आया, जिससे निर्माण कार्य के दौरान पुल का ढांचा ढह गया। एक निवासी ने बताया कि तूफान इतना तेज था कि पुल के कुछ हिस्से गिर गए, जिससे सहायक खंभे टूट गए और घटनास्थल पर मौजूद मजदूर और सुरक्षाकर्मी फंस गए। वहीं, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि SDRF की टीमें, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ, जिनमें उप-मंडल मजिस्ट्रेट (SDM) और सर्कल ऑफिसर शामिल हैं, घटनास्थल पर मौजूद हैं। बचाव और तलाशी अभियान वर्तमान में जारी हैं और अधिक हताहतों की आशंका के बीच खोजबीन जारी है। (UP Hamirpur Bridge Collapse)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, जांच और मुआवजे के आदेश

हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में हुए इस भीषण पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने और युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। SDRF और स्थानीय प्रशासन को मलबे में दबे अन्य संभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कहा गया है। घायलों को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने और पीड़ितों के परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा व सहायता राशि देने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुल निर्माण की गुणवत्ता और ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सख्त जांच के आदेश दिए जा रहे हैं ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। (UP Hamirpur Bridge Collapse)

Comments are closed.

और पढ़ें