बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 75 जिलों में शुरू, प्रयागराज में 42 केंद्र तैयार; नकल रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा और कड़ी निगरानी

UP Police Constable Exam 2026

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित की जा रही है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी की कीमत पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सेंटर्स के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिससे कहीं भी अव्यवस्था न फैले।

UP Police Constable Exam 2026: प्रयागराज में 42 केंद्रों पर 98 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान प्रयागराज में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 98,000 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। नकल रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सघन जांच लागू की गई है। इसके साथ ही मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को 3 से 4 सुरक्षा घेरों और गहन तलाशी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

डीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

डीसीपी (सिटी) मनीष कुमार शांडिल्य सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।डीसीपी के अनुसार केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रणनीतिक रूप से डायवर्जन और ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुँचने में कोई परेशानी न हो। (UP Police Constable Exam 2026)

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क, बस किराए में 50% छूट

परीक्षा देने आने वाले छात्रों की मदद के लिए रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सरकारी बसों के किराए में 50% की छूट भी दी है। प्रयागराज के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों (जैसे वाराणसी, कानपुर और झांसी) में भी इसी तरह की सख्त व्यवस्था लागू है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। यातायात कर्मी बाहर से आए अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों का मार्ग बताने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। प्रशासन की ओर से परीक्षा अवधि में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। (UP Police Constable Exam 2026)

Comments are closed.

और पढ़ें