UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

‘2047 तक भी सत्ता में नहीं आएगी सपा…’, केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; 2027 में BJP की हैट्रिक का दावा

UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2047 तक भी उत्तर प्रदेश की जनता का भरोसा नहीं जीत पाएगी। उन्होंने साफ किया कि विपक्ष चाहे जितना प्रयास कर ले, सत्ता में उसकी वापसी का कोई मौका नहीं है।

UP Politics: 2027 में लगातार तीसरी बार खिलेगा ‘कमल’

मीडिया से बातचीत के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने देश के अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और असम में भाजपा को बड़ी सफलताएं मिली हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी सुशासन और विकास के दम पर फिर से ‘कमल’ खिलेगा।

अखिलेश यादव के ‘मुगालते’ पर तंज

डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को पहले यह मुगालता (भ्रम) था कि वे 2027 में दोबारा यूपी की सत्ता में आ जाएंगे। लेकिन अब जमीनी हकीकत देखकर उन्हें अच्छी तरह समझ आ गया है कि वे 2047 तक भी सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने अखिलेश यादव की बयानबाजी को उनकी गहरी राजनीतिक निराशा का नतीजा बताया। मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें जीतने के बाद समाजवादी पार्टी में जो अहंकार आ गया था, वह आगामी चुनावों में पूरी तरह से टूट जाएगा। (UP Politics)

गुंडों के संरक्षण और नकली समाजवाद का आरोप

सपा की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि जो लोग गुंडों, माफियाओं, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते हैं, वे कभी समाजवादी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि सपा केवल नकली समाजवाद का चोला पहनकर और कुछ विशेष वर्गों को खुश करने की राजनीति करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। अतीत की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने सपा पर भगवान राम के भक्तों पर गोली चलवाने और भगवान शिव के भक्तों पर लाठीचार्ज करवाने का भी गंभीर आरोप लगाया।

कांग्रेस और राहुल गांधी भी निशाने पर

अपने इस आक्रामक रुख में केशव प्रसाद मौर्य ने केवल सपा को ही नहीं, बल्कि कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की राजनीति में भी कांग्रेस और राहुल गांधी की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब ‘चोरों’ को वोट देना बंद कर चुकी है और विपक्ष 2047 तक सत्ता से पूरी तरह बेदखल रहने वाला है। (UP Politics)

विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर जीत का भरोसा

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने अयोध्या पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन की मजबूती पर भी बात की। उन्होंने आगामी विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर पूरा भरोसा जताया कि भाजपा सभी 11 सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी, जबकि समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें