राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

क्या EVM पूरी तरह भरोसेमंद हैं? तकनीकी सुरक्षा पर उठे सवाल; विपक्ष ने की मतपत्र से चुनाव की मांग?

UP Politics

UP Politics: समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग करते हुए इस बात पर जोर दिया कि पूरा विपक्ष मतपत्र के माध्यम से चुनाव कराने की मांग उठा रहा है। यादव ने कहा कि इतनी उन्नत तकनीक में भी अगर लोगों के बैंक खातों से चोरी हो सकती है, तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चुनावी डेटा भी चुराया जा सकता है।

UP Politics: विपक्ष क्यों उठा रहा है मतपत्र से चुनाव की मांग?

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा विपक्ष मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। तकनीक इतनी उन्नत हो गई है कि बैंक खाते से आपकी जानकारी चुराई जा सकती है, फिर ईवीएम भी चोरी हो सकती हैं। भाजपा 2027 में उत्तर प्रदेश से और 2029 में दिल्ली से (आम चुनाव) सत्ता से बाहर हो जाएगी।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को मतपत्र के माध्यम से चुनाव कराने की मांग करते हुए इस बात पर जोर दिया कि विकसित देशों में चुनाव मतपत्र के माध्यम से होते हैं, जबकि भारत में चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से होते हैं। (UP Politics)

राहुल गांधी के आरोपों से गरमाई चुनावी बहस

सपा नेताओं का ये बयान लोकसभा सांसद राहुल गांधी द्वारा सरकार और भारत के चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों के बाद सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने राजनीतिक दल और चुनाव निकाय के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है। (UP Politics)

पिछले साल राहुल गांधी ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लगभग 25 लाख फर्जी वोट थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट मतदाता सूची लोकतंत्र को कमजोर करती है।

Comments are closed.

और पढ़ें