Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना Delhi Protest: ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज नहीं, पुलिस कार्रवाई की हो निष्पक्ष जांच’, सुप्रीम कोर्ट की दोटूक

US Attack on Iran: ‘आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला’, ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; MoU खत्म होने का ऐलान

US Attack on Iran

US Attack on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फिर एक बार ईरान पर हमला करने की बात कही है। तुर्की के अंकारा में आयोजित नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ईरान को लेकर यह कड़ी चेतावनी दी।

डोनाल्ड ट्रंप ने खुले तौर पर कहा, “हमने पिछली रात ईरान पर बहुत कड़ा हमला किया था। शायद आज रात हम उन पर फिर से बड़ा हमला करेंगे। मैं उन्हें थोड़ी चेतावनी दे रहा हूँ, हम आज रात उन्हें बहुत बुरी तरह मारेंगे।”

US Attack on Iran: ‘बातचीत समय की बर्बादी’, ट्रंप ने ईरान को बताया झूठा और धोखेबाज

ट्रंप ने साफ किया कि पिछले महीने (जून 2026) अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता (MoU) अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, “जहाँ तक मेरा सवाल है, यह डील ओवर हो चुकी है। इनके (ईरान) साथ बातचीत करना केवल समय की बर्बादी है।” ट्रंप ने ईरान के नेताओं को ‘झूठा’, ‘धोखेबाज’ और ‘सनकी’ करार देते हुए कहा कि वे हर दिन समझौते का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने दोहराया कि वे किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर की बमबारी

यह पूरा तनाव तब दोबारा भड़का जब होर्मुज जलडमरूमध्य में सऊदी और कतर के तेल टैंकरों समेत तीन कमर्शियल जहाजों पर हमले हुए। अमेरिका ने इन हमलों के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराया।जहाजों पर हमले के विरोध में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने मंगलवार रात को ईरान के तटीय रडार सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों समेत करीब 80 से ज्यादा ठिकानों पर भीषण बमबारी की। (US Attack on Iran) 

अमेरिका-ईरान टकराव तेज, तेल प्रतिबंध और सैन्य कार्रवाई से वैश्विक बाजार में हलचल

इसके जवाब में ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिन्हें अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराने का दावा किया है। ट्रंप प्रशासन ने सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ ईरान के तेल निर्यात पर दोबारा कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 5% से अधिक बढ़ गई हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें