Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-50 में मेदांता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच का विस्तार किया है और आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों के लिए इलाज तक पहुंच को आसान बना दिया है।

Uttar Pradesh: मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज दुनिया बहुत आगे बढ़ गई है और आज की मांग के अनुसार, हम बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में खुद को पीछे नहीं रख सकते। 8-10 साल पहले, एक गरीब व्यक्ति के लिए इलाज कराना एक कठिन काम था, लेकिन पिछले 6-7 वर्षों में, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत, देश भर में 50 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में, हमने इसका दायरा बढ़ाया है।
सीएम ने निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना और इसे क्वालिटी हेल्थ सर्विसेज का बेहतरीन सेंटर बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल सुपर स्पेशियिलिटी हॉस्पिटल ही नहीं, बल्कि एक छत के नीचे ढेर सारा रोजगार व यूपी को बड़ा निवेश भी दे रहा है।
सीएम ने मेदांता की तारीफ करते हुए कहा कि नाम ही काफी है। जब भी हम अपने परिश्रम, प्रयास से सही दिशा को चुनते हैं तो उसके परिणाम भी अच्छे आते हैं। अच्छा प्रयास नाम के साथ ब्रांड बन जाता है और बेहतरीन-क्वालिटी हेल्थ सर्विसेज में मेदांता देश में ब्रांड बना है। (Uttar Pradesh)

बेहतरीन सेवा से मेदांता ने लखनऊ में भी बनाई पहचान
सीएम योगी ने कहा कि गुड़गांव के बाद जब लखनऊ में मेदांता का शुभारंभ होना था तो लोग पूछते थे कि क्या यह चल पाएगा, हमें तब भी संदेह नहीं था। मेदांता ने लखनऊ में भी बेहतरीन सेवा से पहचान बनाई है। कोविड के दौरान वह हॉस्पिटल यूपी वासियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ। सीएम ने कहा कि पश्चिम यूपी में बहुत दिनों से और भी अच्छे हॉस्पिटल की मांग होती थी। सीएम ने यहां की सर्विसेज की तारीफ की।
उत्तर प्रदेश ने 8 वर्ष में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर कदम बढ़ाए हैं
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 8 वर्ष में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर कदम बढ़ाए हैं। इससे पहले यूपी की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया थी। हमने उस पहचान को हटाकर यूपी को वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज से जोड़ा है।
हर जनपद में अच्छे हॉस्पिटल खुलें, इसके लिए पॉलिसी के दायरे में लाकर उन्हें सुविधा देना प्रारंभ किया। हाउसिंग के रूल में संशोधन किया। पहले हॉस्पिटल बनाने के लिए 18 मीटर की सड़क आवश्यक थी। हमने कहा कि 7 मीटर की सड़क में भी हॉस्पिटल बनाइए, हम नक्शा पास करेंगे और कनेक्टिविटी समेत सभी सुविधा देंगे। आज बड़े पैमाने पर लोग यूपी में आ रहे हैं। (Uttar Pradesh)
तकनीक का उपयोग कर आमजन को उपलब्ध करा सकते अच्छी सर्विस
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में आज 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के जरिए सुविधाओं से जोड़ रहे हैं। आज यूपी सरकार द्वारा आईआईटी कानपुर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (मेडटेक) का कार्य हो रहा है। तकनीक का उपयोग करते हुए अच्छी सर्विस आमजन को उपलब्ध करा सकते हैं। एआई का बेहतर उपयोग करके कैथलेक को बेहतर बना सकते हैं। एक छत के नीचे सुविधाएं प्राप्त होना बड़ी बात है।
आयुष्मान भारत योजना
भारत सरकार की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 की अनुशंसा के अनुसार शुरू किया गया था। आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) 23 सितंबर, 2018 को रांची, झारखंड में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। (Uttar Pradesh)
एबी पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य 10.74 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों (लगभग 50 करोड़ लाभार्थी) को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5,00,000 रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है, जो भारतीय आबादी के निचर 40% का गठन करते हैं।

शामिल किए गए परिवार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 (SECC 2011) के अभाव और व्यावसायिक मानदंडों पर आधारित हैं। सरकार पीएम-जेएवाई का पूरा वित्तपोषण करती है, और कार्यान्वयन लागत केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझा की जाती है। (Uttar Pradesh)
जेवर हवाई अड्डे का स्थलीय निरीक्षण
इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु के साथ जेवर हवाई अड्डे का स्थलीय निरीक्षण किया और एक समीक्षा बैठक भी की। जेवर हवाई अड्डा, जिसका आधिकारिक नाम नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, भारत के उत्तर प्रदेश में जेवर के पास स्थित एक प्रमुख ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है, जिसका उद्देश्य दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की सेवा करना है। (Uttar Pradesh)









