बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

‘370 रुपये की बिरयानी’ जोक पर बवाल, कुशा कपिला ने प्रणित मोरे के शो को लगाई फटकार; बोलीं- यह कॉमेडी नहीं, घटिया कंटेंट…

Viral 'Rs 370 biryani' Clip

Viral ‘Rs 370 biryani’ Clip: जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो की एक वायरल वीडियो क्लिप पर कड़ी आपत्ति जताई है। कुशा ने साफ तौर पर कहा है कि महिलाओं को लेकर ऐसे भद्दे मजाक बनाना और उन्हें इंटरनेट पर पोस्ट करना ‘कोई कॉमेडी नहीं है’, बल्कि यह सिर्फ व्यूज और रिएक्शन पाने के लिए बनाया गया घटिया कंटेंट है।

Viral ‘Rs 370 biryani’ Clip: क्या है पूरा ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद?

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) के एक लाइव शो ‘अश्लील शो’ के दौरान ‘क्राउड वर्क’ का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर रील के रूप में पोस्ट किया गया था। शो में आए गुरुग्राम के एक 22 वर्षीय लड़के हिमांशु जांगड़ा ने अपनी डेट का किस्सा सुनाया।उसने कहा कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी। इसके बाद जब लड़की ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो उसने सोचा, ‘370 रुपये लगे हैं, वसूल तो करूँगा ही’। इसके बाद उसने पार्क में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।

इस भद्दी बात पर न केवल वहां मौजूद दर्शक हँसे, बल्कि कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई, बल्कि इसे हंसकर आगे बढ़ाया और इसे ‘पीक गुड़गांव कंटेंट’ का नाम दे दिया। (Viral ‘Rs 370 biryani’ Clip)

कुशा कपिला ने क्या कहा?

कुशा कपिला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए कई बड़ी बातें कहीं। कुशा ने लिखा, “महिलाओं पर खास चुटकुले बनाना और उसे अपने चैनल पर दिखाना एक चॉइस है। यह सब सोच-समझकर किया जाता है। वैसे, यह कॉमेडी नहीं है! यह सिर्फ रिएक्शन पाने के लिए बनाया गया कंटेंट है।”

उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि इतनी सारी महिलाएं इसकी आलोचना कर रही हैं। डरना मत, बकवास की है तो अच्छे से घसीटो (कॉल आउट करो)।” उन्होंने आगे कहा कि समाज के समझदार पुरुषों को भी आगे आकर इस तरह की घटिया और हक जताने वाली मानसिकता का विरोध करना चाहिए, जहाँ कोई लड़का 370 रुपये की बिरयानी के बदले लड़की की सहमति और गरिमा की कीमत लगा रहा है। (Viral ‘Rs 370 biryani’ Clip)

प्रणित मोरे ने मांगी माफी

इस वीडियो के वायरल होने और कुशा कपिला, साक्षी शिवदासानी और उर्फी जावेद जैसे सेलिब्रिटीज द्वारा आलोचना किए जाने के बाद मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया। भारी ट्रोलिंग के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर माफीनामा जारी किया। उन्होंने कहा कि दर्शक की बात उनकी खुद की सोच नहीं थी, लेकिन उन्हें उसी वक्त उस लड़के को रोकना चाहिए था, जो वे नहीं कर पाए।

विवाद इतना बढ़ गया कि प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। वहीं, डेट पर लड़की को लेकर ऐसी घटिया बात करने वाले हिमांशु जांगड़ा को उसकी कंपनी ने सोशल मीडिया पर बदनामी और विरोध के बाद नौकरी से निकाल दिया है। (Viral ‘Rs 370 biryani’ Clip)

Comments are closed.

और पढ़ें