तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

“अच्छा होने से पहले सब बिखर जाता है…” नए साल पर स्मृति मंधाना के इस पोस्ट के क्या है मायने? जानिए परदे के पीछे की कहानी

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना (SMRITI) के लिए साल 2025 उतार चढ़ाव भरा रहा।अगर बात करें तो एक क्रिकेटर के तौर पर ये सपना होता है कि वो अपने करियर में एक बार वर्ल्ड कप जीते और ही इस बार भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऐसा कारनामा कर के दिखाया और भारत का झंडा बुलंद किया। लेकिन अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो कहीं न कहीं वहां पर उनको काफी तकलीफ झेलनी पड़ी या कह सकते हैं कि उनका दिल और सपने टूट गए। आप सब जानते हैं कि स्मृति (SMRITI)  की शादी पलाश (PALASH) मुच्छल के साथ होनी थी और इंगेजमेंट (ENGAGEMENT) हो चुकी थी। शादी की रस्मे भी शुर हो गई थी। लेकिन अचानक से एक तूफ़ान सा आता है और सारी खुशियों को मातम में बदल देता है। एक गाने की लाइन है कि “दिल के अरमां आंशुओं में बह गए, हम वफ़ा कर के भी तन्हा रह गए”। ऐसा ही कुछ स्मृति के साथ हुआ।

इंस्टाग्राम (INSTAGRAM) पर पोस्ट करके फैन्स का खिंचा ध्यान

अब आपको बता दें कि स्मृति मंधाना (SMRITI) ने साल के आखिर में अपने 2025 का एक खास रीकैप साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान एक बार फिर उनकी जिंदगी की ओर खींच लिया हैं। 31 दिसंबर को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर साल 2025 की झलक दिखाता एक वीडियो पोस्ट किया। इस रीकैप में वर्ल्ड कप जीतने के जश्न, टीम के साथ बिताए गए यादगार पल, परिवार संग सुकून के लम्हे और उनके फिटनेस रूटीन की झलक शामिल थी। हालांकि इस वीडियो में उनकी शादी से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो नजर नहीं आया, लेकिन पोस्ट के अंत में उन्होंने एक ऐसा संदेश साझा किया, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया।

Smriti Mandhana Wedding

https://www.instagram.com/reel/DS6-golkufH/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f1403fe1-58ee-461e-b61c-65978790ac9a

भगवद गीता (BHAGWAT GEETA) का श्लोक बना चर्चा का केंद्र

स्मृति ने अपने रीकैप वीडियो के आखिर में भगवद गीता से भगवान कृष्ण का एक विचार साझा किया है। इसमें लिखा था. “डेली भगवद गीता का 12वां दिन: इससे पहले कि आपके साथ कुछ बहुत अच्छा हो, सब कुछ बिखर जाता है। इसलिए बस इंतजार करें।” इस संदेश को कई फैंस ने उनके निजी जीवन से जोड़कर देखा और इसे बीते साल के अनुभवों का संकेत माना है।

दिसंबर में दी थी शादी रद्द होने की जानकारी

जो लोग इस मामले से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि 7 दिसंबर 2025 को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी रद्द होने की पुष्टि की थी। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया था, क्योंकि इससे पहले दोनों की शादी की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

नए साल की ओर नई सोच के साथ बढ़ीं स्मृति

स्मृति मंधाना का यह रीकैप साफ तौर पर दिखाता है कि 2025 उनके लिए सिर्फ एक साल नहीं, बल्कि सीख और आत्ममंथन का दौर रहा। मैदान पर ऐतिहासिक सफलता और निजी जीवन में आए बदलाव दोनों ने मिलकर उन्हें और मजबूत बनाया। अब फैंस को उम्मीद है कि 2026 स्मृति के लिए नई ऊर्जा और नई उपलब्धियां लेकर आएगा।

Comments are closed.

और पढ़ें