JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

नए साल की शुरूआत में मंदिरों पर लगा भक्तों का तांता, जानिए किस मंदिर में कितनी देर में होंगे श्रद्धालिओं को दर्शन

नए साल को लेकर पूरे विश्व में जश्न का माहौल है. हर शख्स अपने तरह से इस न्यू  ईयर को सेलिब्रेट करना चाहता है, कुछ लोग घूमने जाते हैं हिल्स एरिया में कुछ लोग मंदिर जाकर भगवन का आशीर्वाद लेते है और पहर अपने साल की शुरुआत करते हैं. इसी कड़ी में मथुरा, काशी, अयोध्या, खाटूश्याम, माता वैष्णो देवी इन् सभी मंदिरों में भक्तों का ताँता लगा हुआ है. भगवन के आशीर्वाद लेने के लिए लगभग ३ किलोमीटर लम्बी लाइन में भक्त खड़े हैं, ताकि उन्हें दर्शन हो सके।

अयोध्या में लाखों लोग रामलला के दर्शन को पहुंचे

लोग नए साल का स्वागत अपने आराध्य की उपासना से करना चाहते हैं। हर तरफ भक्ति का सैलाब दिख रहा है। आधी रात से ही मंदिर के बाहर लाखों भक्तों की लाइन लगी हुई है। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, शिरडी, अमृतसर में लाखों लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं। नए साल के मौके पर मंदिरों में भी भव्य तैयारियां की गई हैं। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों में भगवान के दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ में दर्शन के लिए 2-2 किमी लंबी लाइनें और 3 किमी तक बैरिकेडिंग की गई है। दर्शन के लिए 10 सेकेंड से कम समय मिल रहा है।

अयोध्या

नई भाषा में जिन्हें GEN Z कहा जाता है, युवाओं की टोलियां सनातनी रंग में सराबोर है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। राम मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, अंगद टीला, हनुमानगढ़ी, रामपथ और सरयू घाट पर भक्तों की भारी भीड़ है।

वाराणसी

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ दिख रही है। लाखों लोग भगवान विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वालों में सबसे ज्यादा तादात युवाओं की है। वाराणसी के घाटों से लेकर मंदिरों तक GEN Z ही GEN Z नजर आ रहे हैं। भोलेनाथ के जयकारों के साथ इनका जोश हाई है। घंटों लाइन में इंतजार करने के बाद बाबा के दर्शन हो रहे हैं लेकिन नए भारत के ये GEN Z पूरे जोश के साथ भगवान की भक्ति में लीन हैं।

2025 में बाबा विश्वनाथ के दरबार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे। 15 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने 2025 में बाबा विश्वनाथ के दर पर हाजिरी लगाई है। नए साल के मौके पर वाराणसी में इस बार हमेशा से 10 गुना ज्यादा भीड़ है।

मथुरा

मथुरा वृंदावन में तो भक्तों की इतनी भीड़ है कि शहर में पैर रखने की जगह है। शहर में गाड़ियों की एंट्री बैन है लेकिन फिर भी रास्तों पर सैलाब नजर आ रहा है। भक्तों के उत्साह को देखते हुए बांके बिहारी जी के मंदिर में दर्शन की टाइमिंग बढ़ाई गई है। भक्तों के आने जाने के लिए अलग-अलग गेट खोले गए हैं लेकिन भक्तों का ऐसा सैलाब है जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Comments are closed.

और पढ़ें