JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

इंदौर जल त्रासदी पर सीएम मोहन यादव का बयान बोले— ‘जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले सीधे नपेंगे’

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी (Contaminated Water) से मची तबाही ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थिति को ‘आपातकाल’ जैसा बताते हुए खुद मोर्चा संभाला है। “देश का सबसे स्वच्छ शहर ‘मौत के प्याले’ क्यों परोस रहा है? इंदौर के भागीरथपुरा में जब कई मासूमों की अर्थियां उठीं, तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपना दौरा बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचना पड़ा। उन्होंने न केवल अस्पताल के बेड पर जाकर मरीजों का हाथ थामा, बल्कि उन लापरवाह अधिकारियों की किस्मत पर भी ताला लगा दिया जिन्होंने सीवर का पानी नलों में मिला दिया। जानिए CM मोहन ने सिस्टम की इस ‘हत्या’ पर क्या कड़ा संदेश दिया है।”

सीएम मोहन ने ट्वीट कर क्या कहा?
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना को लेकर सोशल मीडिया X पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि आज सुबह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी चर्चा की।

उन्होंने आगे लिखा कि इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए। इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए।

आकाश विजयवर्गीय का बयान
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इतनी अधिक मौतों का वास्तविक कारण क्या था। उन्होंने यह भी कहा कि केवल गंदे पानी से इतनी मौतें होना संभव नहीं लगता और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

राहत और मुआवजा

सहायता राशि: मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

मुफ्त इलाज: उन्होंने निर्देश दिया है कि निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती सभी 200+ मरीजों का पूरा खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी।

Comments are closed.

और पढ़ें