JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

इस राज्य में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जानिए कितने लाख वोटरों के कटे नाम, सामने आई डिटेल

देश में SIR को लेकर बवाल मचा है. चुनाव आयोग ने इसको देश के कई राज्य में लागु कर दिया है और उन् सभी राज्यों में SIR की प्रक्रिया लगभग पूरी होती दिख रही हैं. लेकिन कहीं न कहीं ये विपक्ष के लिए एक तरह का सर दर्द बन गया है. अगर बात बिहार चुनाव की करें तो राहुल गाँधी ने SIR के मुद्दे को जमकर उठया था. राहुल गाँधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप भी लगया था. लेकिन वहां उनका ये दांव पूरी तरह से फ़ैल हो गया और उनको मुँह की खानी पड़ी. वहां पर बीजेपी को लैंडस्लैड विक्ट्री मिली। जिसके बाद सर देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए लागु कर दिया गया हैं. जैसे की उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,बिहारऔर पश्चिम बंगाल समेत और भी राज्य शामिल हैं। अब इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग ने SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है।

कितने मतदाताओं के हटाए गए नाम

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने इस लिस्ट से 42 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। यह लिस्ट मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। मध्य प्रदेश के मतदाता इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। नाम न होने पर मतदाता 22 जनवरी तक चुनाव आयोग के समक्ष आपत्ति जता सकते हैं।

चुनाव आयोग नें मध्य प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची से कुल 42.74 लाख नामों को हटा दिया गया हैं। इनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 8.40 लाख नाम अभी तक मैप नहीं हो पाए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्य में कुल 5,74,06,143 मतदाता रजिस्टर थे, जिनमें से 5,31,31,983 मतदाताओं ने सत्यापन फॉर्म जमा किए। सत्यापन प्रक्रिया के बाद 42,74,160 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

 भोपाल में 4 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे

राजधानी भोपाल में SIR के दौरान 4 लाख 38 हजार 875 मतदाताओं के नाम कटे हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने SIR अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची जारी की है। SIR से पहले थे भोपाल में 21,25,908 वोटर्स थे। SIR के बाद 16,87,033 वोटर्स बचे हैं। 

सबसे ज्यादा वोटरों के नाम कहां से कटे?

सबसे ज्यादा गोविंदपुरा,नरेला विधानसभा में मतदाताओं के नाम कटे हैं। गोविंदपुरा विधानसभा में 97052 वोटर्स के नाम कटे हैं। नरेला विधानसभा में 81235 वोटर्स के नाम कटे हैं। मध्य विधानसभा में 67,304 वोटर्स के नाम कटे हैं। उत्तर विधानसभा में 51,058 वोटर्स के नाम कटे हैं। दक्षिण पश्चिम विधानसभा में 63,432 वोटर्स के नाम कटे हैं। हुजूर विधानसभा में 65891 वोटर्स के नाम कटे हैं।  बैरसिया विधानभा में 12903 वोटर्स के नाम कटे हैं। 

Comments are closed.

और पढ़ें