तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

एक रन, एक इतिहास! भारतीय टीम का ये खिलाड़ी सचिन के स्पेशल क्लब में होगा शामिल

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नज़र आएंगे। जिनको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में बहुत ज़्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही हैं. दूसरी तरफ भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी भी खेलते हुए नज़र आएंगे। जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी खेलेंगे।

15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली

कापी लंबे अरसे के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच आंध्रा के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 24 दिसंबर को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

विजय हज़ारे ट्रॉफी में विराट कोहली का रिकॉर्ड

अब तक विराट कोहली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से 17 मैच खेले हैं और विराट कोहली ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में आखिरी बार 2010 में खेला था। इस घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में उन्होंने 910 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन है। उनका औसत शानदार 60.66 का है। विराट ने दिल्ली के लिए विजय हज़ारे ट्रॉफी में चार अर्धशतक और चार शतक भी लगाए हैं।

सचिन वाले क्लब में शामिल हो सकते हैं विराट कोहली

क्रिकेट में अगर रिकॉर्ड की बात हो और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता है। हालांकि हम बात कर रहे हैं डोमेस्टिक क्रिकेट की। हालांकि लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 538 पारियों में 21999 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने अब तक 329 पारियों में 15999 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में आंध्रा के खिलाफ मैच में एक रन बनाते ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में 16000 रन पूरे कर लेंगे। लिस्ट ए क्रिकेट में वह भारत के लिए 16000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं उन्होंने 338 पारियों में 13578 रन बनाए हैं। वहीं सौरव गांगुली ने 421 पारियों में 15622 रन बनाए थे। वह चौथे नंबर पर हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें