2017 के उन्नाव बलात्कार मामले में पूर्व विधायककुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने के बाद से एक नई जंग छिड़ गई है। दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी कुलदीप सेंगर को रहत मिलती हुए नहीं दिख रही है. बताया जा रहा है की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज कर दिया गया है
सीबीआई की तरफ से आया बयान
हालांकि सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ जल्द-से-जल्द सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित करते हुए जमानत दी गई थी। हालांकि, हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद सेंगर जेल में ही रहेंगे, क्योंकि वह दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मृत्यु के मामले में भी 10 साल की सजा काट रहे हैं।

पीड़िता की मां ने जताया जान का खतरा
वर्तमान हालात को देखते हुए पीड़िता की मां ने परिवार की सुरक्षा और जान पर खतरे की आशंका को देखते हुए किसी कांग्रेस शासित राज्य में रहने की व्यवस्था कराने की बात कही है। तीसरा आग्रह पीड़िता के पति ने एक बेहतर नौकरी दिलाने की भा मांग उठाई है। इस कड़ी मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन दोनों अनुरोध पर भी मदद का पूरा भरोसा दिया है।

इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। सोनिया और राहुल, दोनों ने परिवार को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए अपनी तरफ से पूरा प्रयास करने की बात कही। उन्नाव पीड़िता के परिवार को सेंगर की जमानत के खिलाफ इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन करने से रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था।इसी पर राहुल का बयान आया था और कहा कि हम हम बन रहे मृत समाज।
प्रधानमंत्री से भी मिलने का मांगा समय
जासं के अनुसार, दुष्कर्म पीडि़ता और उनकी मां ने मंडी हाउस पहुंचकर विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बल ने उन्हें बीकानेर हाउस से हिरासत में लेकर कुछ घंटे बाद छोड़ दिया। 25 वर्षीय पीडता ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से भी मिलने के लिए समय मांगा है। पीडि़ता की मां ने रोते हुए कहा कि हाई कोर्ट का फैसला उनके लिए न्याय नहीं, बल्कि उनके बच्चों के लिए बड़ा खतरा है।









