JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

उपेंद्र कुशवाहा घर बचाएं या पार्टी, पुत्र मोह बना कलह की वजह, जानिए क्या है पूरा मसला

भारत की राजनीति में शुरू से ही परिवारवाद का बोलबाला रहा है। देश के अंदर अमूमन सभी पार्टियों में परिरवाद ही चलता रहा है। आप देश में किसी भी राजनीतिक पार्टी को उठा के देख ले तो फिर चाहे वो कांग्रेस में गांधी परिवार, बिहार में (आरजेडी) लालू परिवार, यूपी में (सपा) मुलायम परिवार, महाराष्ट्र में शरद पवार परिवार, दक्षिण में करुणानिधी और जे जयललिता का परिवार, कश्मीर में अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार। इन सब राजनीतिक पार्टियों में पहले पिता फिरे बेटे या बटियों ने पार्टी की कमान संभाली है। अब एक और पार्टी में पुत्र मोह की वजह से पार्टी टूटने की कगार पर है।

सिर मुंडवाते ही ओले पड़े   ये कहावत बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और उसके मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा के लिए बिल्कुल सटीक बैठती दिख रही है। पिछले महीने ही पार्टी के 4 विधायक चुनकर आए थे, लेकिन उनमें से तीन विधायकों ने बगावती तेवर अपना लिए हैं।ये तीनों एमएलए माधव आनंद , रामेश्वर महतो और अनिल कुमार सिंह हैं।

कुशवाहा के विधायक ने जाहिर की नाराजगी

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को मंत्री बनाए जाने को लेकर विधायक रामेश्वर महतो ने कहा, ‘हमने अपनी नाराजगी का इजहार कर दिया है और अब फैसला नेता को करना है। मेरे अलावा बाकी दोनों विधायकों से भी मेरी बात हुई थी, वह भी इस बात से नाराज है। हालांकि अपनी बातों को वह अब खुद ही बताएंगे।’

पार्टी के एक्शन पर क्या बोले विधायक महतो?

वहीं, पार्टी की तरफ से एक्शन लिए जाने के सवाल पर महतो बोले कि मैं राजनीति में सेवा करने के लिए आया हूं। अगर सेवा का मौका नहीं मिलेगा तो मैं खुद इसे छोड़ दूंगा।

लिट्टी पार्टी में क्यों नहीं गए थे MLA महतो?

इसके अलावा, उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी में नहीं पहुंच पाने पर विधायक महतो ने कहा कि मुझे उस शाम दिल्ली आना था। मुझे इन्विटेशन भी मिला था लेकिन मैं नहीं जा सका। मुझे ये भी नहीं पता था कि इतना बड़ा प्रोग्राम है। मैंने सोचा था कि ये एक छोटा सा कार्यक्रम होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी सहयोगी रहेंगे। लोग अफवाह फैला रहे हैं कि पार्टी टूटने वाली है और तीनों विधायक पार्टी को छोड़ देंगे। ये सारी बातें झूठ हैं। हमारा किसी दूसरी पार्टी से कोई संपर्क नहीं है।

Comments are closed.

और पढ़ें