राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

कांग्रेस की लीडरशिप पर छिड़ी नई बहस!”कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राहुल गांधी को लेकर कहा कुछ ऐसा…

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उन पर हो रहे अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहो हैं। बांग्लादेश के छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद हिंसक घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में आज देश की राजधानी दिल्ली में VHP का प्रदर्शन भी देखने को मिला है। भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अपने देश में भी राजनीति शुरु हो गई है। ऐसे में कांग्रेस के अंदर एक बार फिर से फूट फड़ती नज़र आ रही है।

इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को लेकर दिया बयान

अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि क्या प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री हैं? उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर देखिए, फिर देखिए वह इंदिरा गांधी की तरह कैसे जवाब देंगी। वह प्रियंका गांधी हैं। इमरान मसूद ने कहा कि उनके नाम के पीछे गांधी लगा है। वह इंदिरा गांधी की पोती हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया था कि वे ज़ख्म आज भी नहीं भरे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर देखिए, फिर देखिए वह कैसे जवाब देंगी। आप ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे। दरअसल बीजेपी की तरफ से सवाल उठाया गया कि प्रियंका गांधी गाजा पर बोलती है लेकिन बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोलती है।

इमरान मसूद के बयान पर कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पवन खेड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जब सारे सवाल आपको हम से ही पूछने हैं कि साहब बांग्लादेश पर भी आप बोलो, कहीं कोई बलात्कार हो रहा है तो आप बोले, कहीं कोई किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो आप बोले, जब जवाब हमें देने हैं तो लाइए सरकार भी हमें दे दीजिए, इनके बस की बात नहीं है सरकार चलाना। ठीक बोला उन्होंने।”

कांग्रेस में फूट पर बीजेपी का बयान

बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “इमरान मसूद ने तो साफ-साफ कह दिया कि अब उनको रकाहुल गांधी पर कोई भरोसा नहीं बचा है। अब राहुल हटाओ, प्रियंका जी को लाओ। प्रियंका जी को प्रधानमंत्री बनाने में अब उनको काम करना है।” उन्होंने आगे कहा कि इस बात का समर्थन रॉबर्ट्र वाड्रा ने भी किया है। इसका मतलब जनमत तो राहुल गांधी से गया ही, उनके पास सहयोगियों का समर्थन भी नहीं है और न ही जनपथ का समर्थन मिल रहा है। आगे कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। भाजपा का दावा है कि भारत सरकार पहले ही बांग्लादेश सरकार के साथ इस विषय पर राजनयिक स्तर पर बातचीत कर चुकी है।

पति रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को PM पद का चेहरा बनाने की बात पर, बिजनेसमैन और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हर तरफ से मांग की जा रही हैं कि प्रियंका को आगे आना चाहिए. यह भी मांग की जा रही है कि मुझे भी राजनीति में आना चाहिए. लेकिन अभी, हमें उन असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए जो लोगों से जुड़े हैं

क्या है पूरा मामला ?

हाल के महीनों में बांग्लादेश से हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा, मंदिरों पर हमले और जबरन पलायन की खबरें सामने आती रही हैं। भारत में कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस पर चिंता जताई है और केंद्र सरकार से कूटनीतिक स्तर पर सख्त रुख अपनाने की मांग की है।

Comments are closed.

और पढ़ें