JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण नें पीएम मोदी पर दिया बेतुका बयान, बोले- “ट्रंप मादुरो की तरह हमारे पीएम मोदी का भी…”

वेनेजुएला में जो हुआ, क्या वो भारत में भी हो सकता है? कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ट्रंप और पीएम मोदी को लेकर दिया अब तक का सबसे विवादित बयान। क्या यह कूटनीति है या मर्यादा का उल्लंघन?

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के एक हालिया बयान ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की कथित ‘हिरासत’ के बाद चव्हाण ने पीएम मोदी को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर हो गई है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी विशेष बलों (Delta Force) ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को उनके देश से उठाकर हिरासत में ले लिया है। चव्हाण ने इसी घटना का जिक्र करते हुए पूछा, “क्या वेनेजुएला जैसा कुछ भारत में भी होगा? क्या मिस्टर ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का भी अपहरण कर लेंगे?”

भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा-चव्हाण

अपने लंबे करियर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके चव्हाण ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए वहीं से अपनी बात आगे बढ़ाई जहां खरगे ने छोड़ी थी। 

चव्हाण ने अपने हमले को तेज करते हुए कहा, “50 प्रतिशत टैरिफ के साथ व्यापार बिल्कुल भी संभव नहीं है। असल में, यह भारत-अमेरिका व्यापार, विशेष रूप से भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात को रोकने के बराबर है। चूंकि प्रत्यक्ष प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, इसलिए व्यापार रोकने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया गया है। भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अमेरिका को निर्यात से हमारे लोगों को जो मुनाफा पहले मिलता था, वह अब नहीं मिलेगा। हमें वैकल्पिक बाजारों की तलाश करनी होगी, और इस दिशा में प्रयास पहले से ही जारी हैं।” 

यूजर्स ने बयान को बेतुका कहा

कई यूजर्स ने चव्हाण के कमेंट को दिमागी तौर पर मरा हुआ, अनपढ़ और बेवकूफी भरा बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि भारत जैसे न्यूक्लियर पावर देश के लिए इस तरह का बयान का बयान काफी बेतुका है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के टॉप अधिकारी एसपी वैद ने इसे देश के लिए शर्मनाक बयान बताया।

Comments are closed.

और पढ़ें