JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं ये बंगाली एक्ट्रेस

अगले साल 2026 में वेस्ट बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं और नेताओं का पाला बदलने का काम भी शुरू हो चूका है और ऐसा सिर्फ बंगाल में ही नहीं होता है लगभग हर राज्य में चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलना शुरू होने लगता हैं। अभी पश्चिम बंगाल में चुनाव होने में वक़्त बचा है, लेकिन नेताओं का पार्टी बदलना शुरू हो गया हैं। अब इसी कड़ी में बंगाल की अभिनेत्री ने अपनी पार्टी फिर से बदल ली है।

बंगाली अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने बदली पार्टी

बंगाल में कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पाला बदलने का खेल शुरू हो गया है और सेलेब्रिटीज अपनी राजनीति चमकाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री पर्णो मित्रा भाजपा छोड़कर शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं है। बंगाल की वित्त मंत्री व पार्टी की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य की मौजूदगी में दोपहर में तृणमूल भवन में उन्होंने पार्टी का झंडा थामा। तृणमूल में शामिल होने के बाद अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में जाकर उनसे भूल हो गई थी। बांगाली अभिनेत्री पर्णो मित्रा नें कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काम ने उन्हें प्रेरित किया है। पार्णो मित्रा ने 2007 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

2019 में भाजपा में हुईं थीं शामिल

वह 2019 में भाजपा में शामिल हुईं थी। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में बराहनगर निर्वाचन क्षेत्र से नामित किया गया था, लेकिन वह टीएमसी के तापस रॉय से पराजित हुई थीं। उस साल, भाजपा ने पायल सरकार, श्राबंती चटर्जी, तनुश्री चक्रवर्ती जैसे कई सितारों को अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा था, लेकिन ज्यादातर अभिनेत्री अफना चुनाव हार गई थी।

Comments are closed.

और पढ़ें