वीर बाल दिवस के मौके पर बोले पीएम मोदी दिया संदेश,बोले- ‘साहिबजादों ने आतंक का वजूद भी हिला दिया था’

आज पूरा राष्ट्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के अतुलनीय बलिदान को नमन करते हुए ‘वीर बाल दिवस’ मना रहा है। यह दिन न केवल इतिहास के उस अदम्य साहस की याद दिलाता है, बल्कि देश की युवा पीढ़ी के लिए ‘सौम्य वीरता’ और अडिग सिद्धांतों का प्रतीक भी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भव्य आयोजन में शामिल होंगे। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री देश के उन 20 असाधारण बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस, नवाचार और सेवा का परिचय दिया है।

वीर बाल दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

नई दिल्ली में भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम संदेश दिए हैं। उन्होंने एक तरफ भारत का गौरवशाली इतिहास बताया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। पीएम ने इसके अलावा Gen Z का भी जिक्र किया, उन्होंने जोर देकर बोला कि वे देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज देश ‘वीर बाल दिवस’ मना रहा है। आज हम उन वीर साहिबजादों को याद कर रहे हैं, जो हमारे भारत का गौरव हैं। जो भारत के अदम्य साहस, शौर्य और वीरता की पराकाष्ठा हैं। वो वीर साहिबज़ादे, जिन्होंने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया, जो क्रूर मुगल सल्तनत के सामने ऐसे चट्टान की तरह खड़े हुए कि मजहबी कट्टरता और आतंक का वजूद ही हिल गया। जिस राष्ट्र के पास ऐसा गौरवशाली अतीत हो, जिसकी युवा पीढ़ी को ऐसी प्रेरणाएं विरासत में मिली हों, वो राष्ट्र क्या कुछ नहीं कर सकता है।

पीएम ने आगे कहा कि जब भी 26 दिसंबर का ये दिन आता है, तो मुझे ये तसल्ली होती है कि हमने साहिबजादों की वीरता से प्रेरित ‘वीर बाल दिवस’ मनाना शुरू किया गया। बीते 4 वर्षों में वीर बाल दिवस की नई परंपरा ने साहिबजादों की प्रेरणाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया है। वीर बाल दिवस ने साहसी और प्रतिभावान युवाओं के लिए एक मंच भी तैयार किया है। हर साल जो बच्चे अलग-अलग क्षेत्रों में देश के लिए जो कुछ कर दिखाते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

Comments are closed.

और पढ़ें