JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने रचा इतिहास,इस शख्सियत को बनाया मेयर, जानिए पूरी डिटेल

सियासत का ऊंट कब किस करवट बैठेगा ये कोई नहीं जान पाया। सियासत का खेल चौसर पर चाल चलने जैसा है। कब कौन सी पार्टी सत्ता में आ जाएगी और कब कौन सी पार्टी की सत्ता से विदाई हो जाएगी ये किसी को नहीं पता होता हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा देश के दक्षिण की तरफ से देखने को मिला है।

हम बात कर रहे हैं केरल में जहां पर हमेशा से सिर्फ लेफ्ट का कब्ज़ा रहा है, जिनको राजनीति में लाल सलाम से भी जानते हैं। अब वहीं पर बीजेपी ने पहली बार अपनी पार्टी का खाता खोला है। केरल जैसी जगह जहां पर कभी कोई सोच नहि सकता था, कि बीजेपी वहां पर भी कभी सत्ता में आएगी, लेकिन मोदी और शाह की इस जोड़ी ने वो कर दिखया जो बीजेपी कभी नहीं कर पाई। हम बात कर रहे हैं तिरुनवंतपुरम की जहां बीजेपी ने चुनाव में जीत हासिल की हैं।

केरल की राजधानी तिरुनवंतपुरम के नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी,और बीजेपी ने यहां वीवी राजेश को मेयर बनाया है। वे केरल में बीजेपी के पहले मेयर हैं। नगर निगम के नवनिर्वाचित बीजेपी पार्षदों और पार्टी के जिला नेताओं की बैठक में वीवी राजेश को मेयर घोषित किया गया था। वीवी राजेश केरल बीजेपी के सचिव हैं।

वीवी राजेश बने मेयर

गौरतलब है कि वीवी राजेश का मेयर बनना केरल की राजधानी में बीजेपी के लिए एक प्रतीकात्मक उपलब्धि माना जा रहा है। इसे राज्य की शहरी राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है। इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट से जीत दर्ज की थी।

वीवी राजेश को मिले 51 वोट

शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में राजेश को 51 वोट मिले, जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। एलडीएफ के पी. शिवाजी को 29 वोट मिले, जबकि यूडीएफ उम्मीदवार के. एस. सबरिनाथन को 19 वोट मिले, जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। बाद में राजेश ने तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन के मेयर के तौर पर शपथ ली।

कौन हैं वी.वी. राजेश?

इससे पहले रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक (DGP) आर श्रीलेखा को मेयर पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में लेकर चल रही थीं, लेकिन पार्टी के एक वर्ग ने उनकी पदोन्नति का विरोध किया। अंततः बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद राजेश के नाम पर सहमति बनी। वी.वी. राजेश दो बार पार्षद, राज्य सचिव, पूर्व युवा मोर्चा राज्य अध्यक्ष और पूर्व भाजपा तिरुवनंतपुरम जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछली विधानसभा में वे विपक्ष के वास्तविक नेता थे। उन्होंने CPIM शासित नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह का नेतृत्व किया था।

भाजपा के लिए नए अध्याय की शुरुआत

एलडीएफ के लगभग चार दशकों के शासन के बाद अब कॉर्पोरेशन पर भाजपा का कब्जा है। राजेश का मेयर बनना केरल की शहरी राजनीति में भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। राज्य की राजधानी में इस जीत ने शहर के नगर निकाय पर सीपीएम के 45 साल के कंट्रोल को खत्म कर दिया है।

अब देखने वाली बात होगी कि केरन में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी क्या बीजेपी अपनी इस रणनीति के तहत चुनाव जीत कर सरकार बना पाएगी या फिर उसको फिर से मुह की खानी पड़ेगी, यो तो आने वाला वक्त बताएगा।

Comments are closed.

और पढ़ें