JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

नए साल को लेकर श्रद्धालुओं के लिए बांके बिहारी मंदिर नें जारी की एडवाइज़री, भक्त हुए मायूस जाने क्यों?

पुराने साल को जाने में अब ज़्यादा वक़्त बचा नहीं हैं और अब लोग नये साल का बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं और नए साल की शुरुआत  का प्लान भी कर लिया है। बताते चलें कि नए साल पर लोग अयोध्या,वाराणसी और बांके बिहारी मंदिर में भगवान के दर्शन कर के उनका आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं।,ताकि नए साल पर सब अच्छा हो और जीवन में किसी तरह की कोई विपदा ना आये। लेकिन भक्तों के लिए बांके बिहारी मंदिर ने एक एडविसरॉय जारी की है जो कि उनको निराश कर सकती हैं।

बांक् बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

नए साल से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। मंदिर में भक्तों की भारी संख्या के चलते प्रवेश मार्गों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। इस बीच, बांके बिहारी मंदिर समिति ने नए साल पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंदिर प्रबंधन ने देशभर के श्रद्धालुओं से 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन आने से परहेज करने की अपील की है। जिससे भीड़ ज़्यादा ना हो और किसी तरह की कोई जनहानि ना हो। इसको देखते हुए ये समिति ने ये फैसला लिया है।

29 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं से वृंदावन ना आने की अपील

बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने रविवार की शाम जारी गाइडलाइन में श्रद्धालुओं से 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन आने से परहेज करने की अपील की है। इस दौरान दिव्यांग, बीमार, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को लाने से बचने की सलाह दी गयी है। सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बाहरी दर्शनार्थियों से इस अवधि में यात्रा टालने या भीड़ का आकलन कर ही आने का अनुरोध किया गया है।

मंदिर में प्रवेश और निकास के अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। यह कदम बढ़ती भीड़ और संभावित अव्यवस्थाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु अपने साथ बैग या कीमती सामान न लाएं।

Comments are closed.

और पढ़ें