तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

इंटरनेशनल क्रिकेट में इकलौती महिला क्रिकेटर, जिसने तोड़ा खुद का वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए पूरी डिटेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 यादगार रहेगा और महिला क्रिकेट टीम के साथ-साथ पूरे भारतवासियों के लोगों के लिए ये काफी मेमोरेबल रहेगा। उसके पीछे का कारण है कि साल 2025 महिला विश्व कप में साउथ अफ्रीका को हरा कर पहली बार महिलाओं ने वनडे विश्व कप अपने  नाम किया हैं। इन सबके बीच महिला टीम इस वक़्त श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही हैं. जहाँ पर स्मृति मंधाना ने एक ऐसा कारनाम कर दिया है जो चौंकाने वाला है।

स्मृति मंधाना ने कारनामा

स्मृति मंधाना ने मैच में 48 गेंदों में कुल 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के जड़े। वह श्रीलंकाई बॉलर मालशा शेहानी की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में इमेशा दुलानी को कैच दे बैठीं। इसी के साथ उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का खुद का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। मंधाना ने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 1703 रन बनाए हैं। 

वह पहली ऐसी महिला प्लेयर हैं, जिन्होंने एक साल में 1700 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी महिला प्लेयर नहीं कर पाई थी। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1659 रन बनाए थे। अब वह अपने इस कीर्तिमान को पीछे छोड़ चुकी हैं।

साल 2025 में मंधाना के बल्ले से जमकर बरसे रन

स्मृति मंधाना ने साल 2025 में भारतीय टीम के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने वाली टीम की सदस्य भी रही हैं। उन्होंने साल 2025 के 23 वनडे मैचों में कुल 1362 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने T20I क्रिकेट में साल 2025 में कुल 9 मैचों में कुल 341 रन बनाए हैं। इस तरह से उन्होंने इस साल कुल 1703 रन बनाए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद स्मृति मंधाना अपने करियर के पीक पर चल रही हैं। जो भारतीय महीला टाम के लिए बहुत मददगार साबित हो रहा है और दूसरी अपनी बल्लेबाजी से स्मृति एक खौफ बनकर दूसरी टीम पर राज कर रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें