राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

नक्सलवाद पर करारा प्रहार! सुरक्षाबलों ने मार गिराया इतने करोड़ का इनामी माओवादी, जानिए उसकी पूरी कुंडली

लाल आतंक के विरुद्ध जारी निर्णायक लड़ाई में ओडिशा के सुरक्षाबलों को एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। बात करें आतंकवाद की तो देश में मोदी सरकार का कहना है कि देश के अंदर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति चलेगी, और आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी को देखते हुए जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है,उसने आतंकवाद पर पूरी तरह से कसनी कर दी है। पूर्वोत्तर राज्यों में नकस्लवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। अब इसी को लेकर राज्य सरकार भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गई है।

ओडिशा राज्य के घने जंगलों में हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन शीर्ष माओवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में सबसे प्रमुख नाम पाका हनुमंतु उर्फ गणेश उइके का है, जिस पर शासन द्वारा 1 करोड़ रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था। आपको बताते चलें कि, खुफिया एजेंसियों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके आधार पर ओडिशा पुलिस और सुरक्षाबलों के विशेष दस्ते ने तलाशी अभियान (Combing Operation) शुरू किया। खुद को घिरता देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इन खतरनाक माओवादियों को मार गिराया।

कौन है गणेश उइके?

क्या आप जानते हैं?, गणेश उइके माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य और रणनीतिकारों में से एक था। उस पर दर्जनों हिंसक वारदातों, सुरक्षाबलों पर हमले और आईईडी ब्लास्ट की साजिश रचने के आरोप थे। और उसपर 1 करोड़ रुपये की राशि का एक बड़ा ईनाम भी था। जोकि ओडिशा और अन्य पड़ोसी राज्यों द्वारा संयुक्त रूप में शामिल था। वह पिछले कई दशकों से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय था, और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर संगठन का नेतृत्व कर रहा था। यह सुरक्षाबलों के साहस और समर्पण का परिणाम है। उइके का अंत न केवल कानून की जीत है, बल्कि उस क्षेत्र के विकास और शांति की ओर एक बड़ा कदम है।

40 साल से ज्यादा समय से एक्टिव

सुरक्षाबल के जवानों ने बताया कि गणेश उइके लगभग चार दशकों से माओवादी आंदोलन में सक्रिय था। उसकी गिनती देश के सबसे मोस्ट वांडेट माओवादी नेताओं में होती थी। वह मूलरुप से तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला था। पहले प्रतिबंधित संगठन की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। वह संगठन के भीतर उसके रणनीतिक भूमिका में रहता था।

झीरम घाटी हत्याकांड में था शामिल

गणेश उइके छत्तीसगढ़ में 2013 में हुए झीरम घाटी नरसंहार का मास्टरमाइंड माना जाता था। इस पूरी नरसंहार में कांग्रेस के सीनियर नेताओं समेत कुल 32 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा वह कई राज्यों में कई हाई-प्रोफाइल माओवादी हमलों में शामिल था। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आने के बाद से वह ओडिशा के कंधमाल क्षेत्र में काम कर रहा था। वह गुरिल्ला एक्टिविटी का समन्वय कर रहा था और माओवादी नेटवर्क को मजबूत करता था।

Comments are closed.

और पढ़ें