राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

बंगाल की धरती से गृह मंत्री अमित शाह की गर्जना, घुसपैठियों को लेकर ममता सरकार को घेरा कह दी ये बड़ी बात

चुनाव आते ही राज्य में सियासी पारा चढ़ना शूरु हो जाता है। पश्मित बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभ चुनाव को लेकर सियासत अपने चरम पर है। बंगाल में चुनाव आते ही पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष रणनीतिकार और ‘आधुनिक युग के चाणक्य’ कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुँच चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष रणनीतिकार और ‘आधुनिक युग के चाणक्य’ कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर कोलकाता पहुँच चुके हैं। 2026 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शाह का यह दौरा न केवल सांगठनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि विरोधियों के लिए भी एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

अमित शाह ने ममता सरकार पर हमला

कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। साथ ही अमित शाह ने साल 2026 में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। अमित शाह ने कहा, ‘आज से अप्रैल तक बंगाल के लिए यह एक अहम समय है क्योंकि तब राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। बंगाल में TMC सरकार के पिछले 15 सालों में राज्य ने घुसपैठ के कारण डर, भ्रष्टाचार, कुशासन और नागरिकों के बीच चिंता देखी है।’

पश्चिम बंगाल में विकास की रफ्तार को ममता सरकार ने रोका

ममता पर हमलावर होते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘राज्य में टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार के कारण पश्चिम बंगाल में विकास रुक गया है। मोदी जी द्वारा शुरू की गई सभी फायदेमंद योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट का शिकार हो गई हैं। पिछले 14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन गए हैं।’

बंग भूमिहमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण 

अमित शाह ने कहा, ’15 अप्रैल 2026 के बाद जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी, तो हम बंगाल की विरासत और संस्कृति को फिर से जिंदा करेंगे। यह ‘बंग भूमि’ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बीजेपी का गठन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था, जो यहां के एक बड़े नेता थे।’

बंगाल की अगर बात करें तो सही मायने में बंगाल अभी भी बीजेपी के लिए बहुत दूर की कौड़ी नज़र आता है। क्योंकि बंगाल में बीजेपी हर साल चुनाव तो पूरी ताकत से लड़ती है, लेकिन उसको परिणाम अपने वो नहीं मिलता है जो उसको मिलना चाहिए। अभी तक बीजेपी नें बंगाल में विधानसभा चुनाव जीत नहीं सकी है और एक बार फिर से अब बीजेपी का शार्ष नेतृत्व अपी पूरी ताकत झोंकना शूरप कर चुका है। अब अगले साल अप्रैल तक क्या होगा बंगाल में क्या होगा ये सबके सामने आ जाएगा।

Comments are closed.

और पढ़ें