राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

बंगाल में अमित शाह की हुंकार के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन की पीएम मोदी से मुलाकात, जानिए क्या है इसके मायने

पश्मिच बंगाल में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ता हुआ दिख रहा है। बीजेपी की तरफ से अब शीर्ष नेतृत्व मैदान में उतर चुका है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज पीसी कर के ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने इस बार  वहां पर ज़मीन से जुड़े मुद्दों को उठाया है। दूसरी तरफ एक और तस्वीर देखने को मिली है। बंगाल कांग्रेस के वरिषठ नेता और कई बार के सासंद अधीर रंजन चौधरी नें दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है।

पीएम मोदी से अधीर की मुलाकात के क्या है मायने

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल से बाहर काम करने वाले बंगाली प्रवासी मजदूरों पर हो रहे हमलों और भेदभाव का मुद्दा उठाया। अधीर रंजन ने साफ कहा कि ‘बांग्लाभाषी होना, बांग्लादेशी होना नहीं है’ लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में बंगाली बोलने वाले मजदूरों को शक की नजर से देखा जा रहा है।

पीएम से मुलाकात के साथ ही अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को एक पत्र भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों, खासकर कुछ राज्यों में, बंगाली भाषा बोलने वाले मजदूरों को ‘घुसपैठिया’ बताकर निशाना बनाया जा रहा है। कई मामलों में उन्हें पीटा गया, जेल या डिटेंशन सेंटर तक भेजा गया.

पत्र में अधीर रंजन ने लिखा है कि ये मजदूर देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं, अपनी मेहनत और हुनर से रोजी-रोटी कमा रहे हैं, इसके बावजूद सिर्फ भाषा के आधार पर उनके साथ हिंसा, नफरत और उत्पीड़न किया जा रहा है, जो संविधान के मूल अधिकारों का खुला उल्लंघन है।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अधीर रंजन का बयान

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये एक सामान्य मुलाकात थी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने साफ शब्दों में बात रखी है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वो इस मामले को देखेंगे। अधीर रंजन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सभी राज्य सरकारों और पुलिस-प्रशासन को संवेदनशील बनाया जाए ताकि बांग्लाभाषी और बांग्लादेशी के बीच फर्क समझा जा सके और निर्दोष मजदूरों को परेशान न किया जाए. उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी रहने और काम करने का अधिकार हर भारतीय को है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

बंगाल की सियासत के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पीएम मोदी से मिलना, इस पूरी मुलाकात को किस एंगल से देखा जाएगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि ये मुलाकात जो हुई है उसमे क्या खिचड़ी पकी है।

Comments are closed.

और पढ़ें