राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

बंगाल में ‘दीदी’ का सॉफ्ट हिंदुत्व? सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का ऐलान, BJP की पिच पर ममता की आक्रामक बैटिंग!

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ‘जय श्री राम’ और ‘चंडी पाठ’ के बीच छिड़ी जंग अब एक नए पड़ाव पर पहुँच गई है। 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ऐसा दांव चला है, जिसने भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ ‘उत्तर बंगाल’ में सियासी हलचल तेज कर दी है। सोमवार को कोलकाता में ‘दुर्गा आंगन’ के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे सिलीगुड़ी में भव्य महाकाल मंदिर का निर्माण कराएंगी, जिसकी आधारशिला जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में रखी जाएगी।

ममता बनर्जी का सॉफ्ट हिंदुत्वकार्ड

राजनीतिक गलियारों में इसे ममता बनर्जी का ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ कार्ड माना जा रहा है। सिलीगुड़ी, जो उत्तर बंगाल का प्रवेश द्वार है और जहाँ भाजपा का सांगठनिक आधार काफी मजबूत है, वहाँ महाकाल मंदिर की घोषणा कर ममता ने सीधे तौर पर हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। मंदिर की घोषणा के साथ ही ममता बनर्जी ने उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिनमें भाजपा उन्हें ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ की राजनीति करने वाली नेता बताती है।

बीजेपी के किले में सेंधमारी

इस फैसले को समझने के लिए बंगाल का नक्शा देखना होगा। सिलीगुड़ी उत्तर बंगाल का प्रवेश द्वार है। यह वह इलाका है जहां पिछले लोकसभा और विधानसभा में बीजेपी ने टीएमसी का सूपड़ा साफ किया है। उत्तर बंगाल में बीजेपी की पकड़ बेहद मजबूत है, और इसकी बड़ी वजह आदिवासी और गोरखा समुदाय के साथ-साथ हिंदू वोट बैंक का एकीकरण है।

बीजेपी का ममता पर करार प्रहार

भाजपा ने ममता बनर्जी के इस कदम को ‘चुनावी नौटंकी’ करार दिया है। भाजपा नेताओं का तर्क है कि जब चुनाव नजदीक आते हैं, तब ‘दीदी’ को भगवान याद आते हैं। वहीं, वामपंथी दलों ने इसे भाजपा और टीएमसी के बीच ‘हिंदुत्व की रेस’ बताते हुए राज्य के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला बताया है।

सीएम ममता बनर्जी अपने इस ऐलान से ये जताना चाह रही हैं कि वो सिर्फ मुस्लिम लीडर का जो उनके ऊपर तमगा लगा है, उसको हटाने के लिए और हिंदू को बताने के लिए कि वो सभी धर्मों को मानती है। ममता यह स्थापित करना चाहती हैं कि उनकी धर्मनिरपेक्षता में हिंदू धर्म का बहिष्कार नहीं है। वह यह संदेश देना चाहती हैं कि मैं भी हिंदू हूं, चंडी पाठ करती हूं, मंदिर बनवाती हूं, लेकिन मैं बीजेपी की तरह नफरत नहीं फैलाती। यह बंगाली हिंदू’ बनाम ‘हिंदी बेल्ट का हिंदुत्व’ की लड़ाई है।

Comments are closed.

और पढ़ें