राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

ड्रैगन की दहाड़! चीन ने ताइवान के पास शुरू किया ‘जस्टिस मिशन 2025’, लाइव-फायर ड्रिल से दहला ताइवान जलडमरूमध्य

China Taiwan Tension

China Taiwan Tension: साल 2025 के अंतिम दिनों में वैश्विक भू-राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। चीन ने आज, 30 दिसंबर को ताइवान के बेहद करीब अपने सबसे आक्रामक युद्धाभ्यासों में से एक ‘जस्टिस मिशन 2025’ (Justice Mission 2025) की शुरुआत कर दी है।

इस मिशन के तहत चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) लाइव-फायर ड्रिल असली गोला-बारूद का इस्तेमाल कर रही है, जिसने पूरे क्षेत्र में युद्ध की आहट तेज कर दी है। चीनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करना और विदेशी हस्तक्षेप व अलगाववादी ताकतों को कड़ा संदेश देना है।

China Taiwan Tension: ‘जस्टिस मिशन 2025’

चीन की इस उकसावे वाली कार्रवाई के जवाब में ताइवान ने अपनी सेना को ‘हाई अलर्ट’ पर रख दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है। फिलहाल ताइवान ने अपने मिसाइल सिस्टम को सक्रिय कर दिया है और चीनी जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए निगरानी विमान तैनात किए हैं।

हैरानी कि बात तो यह है कि ‘जस्टिस मिशन 2025’ ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही व्यापारिक और कूटनीतिक तनातनी चरम पर है। पेंटागन ने चीन की इस ड्रिल को अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाला कदम बताया है। (China Taiwan Tension)

अमेरिकी नौसेना के बेड़े (7th Fleet) को भी क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस लाइव-फायर ड्रिल के कारण ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाजों और विमानों को अपने रास्ते बदलने पड़ रहे हैं, जिससे वैश्विक व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका है।

चीन द्वारा ‘जस्टिस’ (न्याय) शब्द का इस्तेमाल करना यह दर्शाता है कि वह ताइवान पर अपने दावे को “न्यायोचित” मानता है। 2026 की शुरुआत से ठीक पहले यह सैन्य प्रदर्शन दक्षिण चीन सागर में एक बड़े संघर्ष की नींव रख सकता है। (China Taiwan Tension)

Comments are closed.

और पढ़ें