राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, व्यक्त की संवेदना

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (BNP) की अध्यक्ष बेगम खालिदा ज़िया का आज सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में निधन हो गया। 80 वर्षीय बेगम ज़िया लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट करके शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को निधन हो गया। खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कहा कि ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनकी सोच और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी राह दिखाती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

आपको बताते चलें कि वह पिछले काफी समय से हृदय रोगों और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण (Lung Infection) के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन आज सुबह उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई, जिसे नियंत्रित नहीं किया जा सका, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में करीब 6.00 अंतिम सांसे ली।

बेगम खालिदा ज़िया का जाना बांग्लादेश की राजनीति के एक अध्याय का खत्म होना है। वह बांग्लादेश की सत्ता संभालने वाली पहली महिला थीं। और उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया था। उन्होंने अपने पति जियाउर रहमान की मृत्यु के बाद, अत्यंत कठिन परिस्थितियों में बीएनपी की कमान संभाली और उसे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्तियों में से एक बनाया।

कल भरा नामांकन

खालिदा ज़िया के निधन से ठीक एक दिन पहले, सोमवार को उनकी ओर से बोगुरा-7 सीट से चुनावी नामांकन दाखिल किया गया था। आपको बताते चलें कि बोगुरा-7 सीट का BNP के लिए ऐतिहासिक महत्व रहा है। इसी इलाके में पार्टी के संस्थापक और खालिदा जिया के पति जियाउर रहमान का निवास रहा है। खालिदा जिया ने 1991, 1996 और 2001 में इसी क्षेत्र से चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री पद संभाला था। वहीं दूसरी तरफ कल बोगुरा-7 सीट से दोपहर करीब 3 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने डिप्टी कमिश्नर और रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पर्चा जमा किया था। नामांकन के वक्त यह भी सामने आया था कि खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। इसके बावजूद BNP ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया था।

खालिदा ज़िया का निधन ऐसे समय में हुआ है। जब बांग्लादेश अपनी राजनीति के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। देश 2026 के आम चुनावों की तैयारी कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले बेगम जिया का जाना विपक्षी खेमे (BNP) के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। उनके समर्थकों के बीच अब भविष्य के नेतृत्व और चुनावी रणनीति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें