UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान, ममता और बीजेपी को दिया खुला चैलेंज !

देश में अगर चुनाव की बात करें तो अपना देश में हर महीने किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं, इसलिए कहते हैं की देश हर वक़्त चुनावी मोड में रहता हैं। वहीं अगर बात करें पश्चिम बंगाल की तो जैसे ही चुनाव की सुगबुगाहट होना शुरु होती है, वैसे ही बंगाल में राजनीतिक गलियारों में गहमा-गहमी देखने को मिलती है। बात करें ममता बनर्जी की तो उनकी पार्टी के और उनके करीबी कह जाने वाले नेता ने अगले साल विधानसबा चुनाव से पहले फिलहाल एक अलग राह पकड़ रखी है। माना जाता है कि ये नेता ममता के लिए दिक्कत का सबब बन सकते है।

हुमायूं कबीर कि क्यों हो रही इतनी चर्चा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने के बाद हुमायूं कबीर काफी चर्चा में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया है। इसके बाद हुमायूं कबीर ने सोमवार को जनता उन्नयन पार्टी नाम की नई पार्टी का गठन किया है। वहीं अब नई पार्टी का गठन करने के बाद हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को सीधा चैलेंज दिया है। हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी को चैलेंज देते हुए कहा कि आप खाता खोल कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को मुर्शिदाबाद में 0 बना देंगे।

अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबादा में नई पार्टी के गठन के साथ ही कुछ उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह मुर्शिदाबाद की दो सीट, रेजिनगर और बेलडांगा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। हुमायूं कबीर ने अपनी रैली से ममता बनर्जी पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुणाल घोष ने ममता बनर्जी को गाली दी थी, अब वो करीबी है। ममता बनर्जी की नीति है जो ज्यादा गली देंगे वो ज्यादा करीबी हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी 30B हरीश चटर्जी स्ट्रीट में आप के पिता की कितनी संपत्ति थी? अब आप के परिवार की कितनी संपत्ति है? 

ममता पर बरसे हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने कहा, “ममता बनर्जी मेरा मुंह ज्यादा मत खुलवाएं, नहीं तो मैं आपके परिवार का इनकम का सोर्स बता दूंगा। आपके भतीजे को सोने के लिए पुलिस की जरूरत होती है। मैं भी बाबरी मस्जिद में लोगों को बुलाउंगा आप भी देखिएगा कितने लोग आते हैं। अगर पुलिस को देकर झूठा केस दिया तो हम भी पहुंचेंगे, डेपुटेशन देंगे। वहां जा कर चाय नहीं पियूंगा। पुलिस स्टेशन की ईंटे खोल लेंगे।” हुमायूं कबीर ने कहा, “4 जनवरी को मुर्शिदाबाद जिले के डोमकोल में अगली रैली करूंगा।”

मोहन भागवत के बयान पर हुमायूं कबीर ने दी प्रतिक्रिया

आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत के ‘बाबरी मस्जिद’ के निर्माण को लेकर दिए गए बयान पर हूमांयू कबीर ने पलटवार करते हुए कहा कि हालांकि वे मोहन भागवत का सम्मान करते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में अशांति फैलाने के उनकेइस रवैये से असहमत हैं। उन्होंने कहा, “हम मोहन भागवत का सम्मान करते हैं, लेकिन उनके इस आकलन से कि यहां दंगे आदि हो सकते हैं, हम ऐसा कुछ भी नहीं होने देंगे।”

Comments are closed.

और पढ़ें