Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड
Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यानाथ,कहा आपको “फातिहा”…

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज माहौल पूरी तरह गरम नजर आया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से चल रही तनातनी आज खुलकर सामने आ गई। बीते कुछ समय से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं और इसकी ताजा वजह बनी है कोडीन कफ सिरप का मामला, जिस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसी हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को न सिर्फ नसीहत दी, बल्कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा तंज भी कसा। एक तरफ विपक्ष का शोर था, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह फ्रंट फुट पर बैटिंग करते नजर आए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 24 हजार करोड़ रुपये का सप्लीमेंट्री बजट पेश किया गया। इस बजट को पहले ही कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट से मंजूर सप्लीमेंट्री बजट पर अपने आवास पर कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ-साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पर सवाल करते हुए कहा कि सप्लीमेंट्री ग्रांट किस मकसद के साथ लाई जा रही है। सदन में चर्चा के दौरान कफ सिरप के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ।

फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगेसीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान कुछ ऐसा कहा, जो अब सुर्खियों में आ गया है। सीएम योगी ने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि ‘आपको फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगे’। विपक्ष पर करारा हमला करने के लिए जानें जाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सदन में अपने भाषण से विरोधियों को चारो खाने चित्त कर दिया है। उन्होंने कफ सिरप केस को लेकर विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया, और सदन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कफ सिरप पर सीएम योगी का जवाब

सीएम योगी ने कफ सिरप मामले को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की कार्रवाई जब आगे बढ़ेगी तो बहुत सारे लोग फातिहा पढ़ने जाएंगे, लेकिन हम ऐसा एक्शन लेंगे कि किसी को फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगे. सीएम योगी ने बताया कि इस मामले में अब तक 77 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इस मामले के असली दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और प्रशासन की कार्रवाई लगातार चल रही है, इस दिशा में प्रदेश के आईजी लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में एक एसआईटी भी गठित की गई है।

सीएम योगी ने कहा कि देश में 2 नमूने

सीएम योगी ने सदन में बोलते हुए कहा कि देश में इस वक्त “दो नमूने” हैं। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने दिल्ली और लखनऊ की ओर इशारा किया। योगी ने कहा,देश के अंदर दो नमूने हैं। एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में। जैसे ही देश में कोई गंभीर मुद्दा उठता है, ये लोग देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। मुझे लगता है कि आपके बबुआ के साथ भी यही हो रहा है। वे भी जल्द ही इंग्लैंड की यात्रा पर निकल जाएंगे और आप लोग यहां शोर मचाते रहेंगे।

कोडीन सिंडिकेट और सपा का कनेक्शन

सीएम योगी ने सदन में अमित यादव की फोटो दिखाते हुए पूछा कि क्या वह वाराणसी कैंट से सपा का प्रत्याशी नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पैसों से अमित यादव ने 2024 में दुबई की यात्रा की थी. उन्होंने मनोज यादव, राजीव यादव और मुकेश यादव जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी फर्जी फर्म बनाकर अवैध कारोबार में शामिल हैं। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि ‘आलोक सिपाही है पक्का सपाई’, जिसे सरकार ने बर्खास्त किया है और उसकी तस्वीरें अखिलेश यादव के साथ मौजूद हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें