Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी की बीजेपी को चेतावनी, चुनाव आयोग को लेकर कही बड़ी बात

देश में अगर चुनाव की बात करें तो अपना देश में हर महीने किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं, इसलिए कहते हैं की देश हर वक़्त चुनावी मोड में रहता हैं। कुछ महीने पहले महाराष्ट्र,हरियाणा, दिल्ली और बिहार चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसमे बीजेपी ने हर जगह अपनी सरकार को रिपीट किया है. लेकिन इन सबके बीच विपक्ष चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करता हुआ नज़र आता है. अगर बिहार चुनाव की बात करें तो राहुल गाँधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के संगीन आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने तो मुख्य चुनाव आयुक्त को धमकी तक दे डाली थी. देश में राजनीति का स्तर काफी नीचे गिरता जा रहा हैं

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

अब अगर बात करें पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव की तो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर से निशाना साधा है.टीएमसी के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ मीटिंग में बोलते हुए ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के दिशानिर्देश पर काम करने का आरोप लगया।

ममता बनर्जी ने कहा कि SIR के दौरान मतदाताओं की मैपिंग में बड़ी गलतियां की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है और मतुआ समुदाय के वोट छीन रही है। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के उन पार्षदों और सभासदों पर एक्शन लेने की बात भी कही, जो SIR के दौरान इन-एक्टिव रहे।

ममता बनर्जी ने क्या कुछ कहा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि SIR की सुनवाई के लिए नियुक्त लोगों को स्थानीय भाषा का बहुत कम ज्ञान है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल सरकार को सूचित किए बिना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर रहा है और बीजेपी के हितों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। टीएमसी चीफ बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि सिर्फ TMC कार्यकर्ता ही हैं जो बंगाल में बीजेपी को पैर जमाने से रोक सकते हैं।उन्होंने बीजेपी पर एक बार फिर से जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी बंगाल में मुसलमानों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है।

मटुआ समुदाय को निशाना बनाने का दावा
ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बंगाल में मटुआ समुदाय के वोटरों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए प्रशासनिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ममता ने केंद्र से भेजे गए माइक्रो ऑब्जर्वरों की नियुक्ति पर भी आपत्ति जताई है।

SIR को लेकर ममता का तंज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR को लेकर कहा कि भाजपा 1.5 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश कर रही है, जो लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने जैसा है। उन्होंने दावा किया कि बर्दवान में बाहर के राज्यों, खासकर बिहार से मोटरसाइकिलें लाई जा रही हैं और चुनाव के लिए बाहरी लोगों को लाने की कोशिश हो रही है। ममता ने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी बीएलए को स्थानीय विधायक, पार्षद और ब्लॉक अध्यक्षों से सलाह करनी चाहिए।

Comments are closed.

और पढ़ें