Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

बिक गया पाकिस्तान का ‘सफेद हाथी’! कंगाली के बीच PIA की नीलामी, इस ग्रुप ने इतने करोड़ में खरीदा

कर्ज़ में डूबा, पाई- पाई को मोहताज आप समझ गए होंगे मैं किस देश की बात कर रहा है, जी हां पाकिस्तान जो पूरी तरह से बिखारी बन चुका है और जिसके सामने देखिए कोरा लेकर पहुंच जाता है भीख मांगने। अभी तक खबरे थी कि पाक के पास खाने के लिए ना रोटी है और ना ही बोटी है, लेकिन इन सबके बीच पाक नें अब अपने सबसे पुरानी एयरलाइंस जो एक वक्त में पाक को फक्र महसूस कराती आज उस एयरलाइंस को भी गरीबी के चलते दांव पर लगा दिया है।

PIA (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) का हुआ सौदा

पाक की मुसलसल गरीबी का आलम ये हो गया है कि आज उसने शान कही जाने वाली PIA (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) का सौदा कर दिया है। एक हाई-वोल्टेज नीलामी में, पाकिस्तान के दिग्गज कारोबारी आरिफ हबीब ग्रुप ने उम्मीद से कहीं ज्यादा बोली लगाकर इस ‘सफेद हाथी’ को अपने नाम कर लिया। आपको बताते चले की दुनिया को उड़ान सिखाने वाली एयरलाइन का इस तरह बिक जाना, पाकिस्तान की चरमराती अर्थव्यवस्था और उसकी ‘मजबूरी’ की सबसे बड़ी तस्वीर पेश कर रहा है।

इस्लामाबाद में हुई इस नीलामी का लाइव प्रसारण किया गया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। लेकिन पर्दे के पीछे जो हुआ, वो किसी ड्रामे से कम नहीं था। पाकिस्तान सरकार ने PIA के लिए 100 अरब पाकिस्तानी रुपये (करीब 3000 करोड़ भारतीय रुपये) का बेस प्राइस रखा था। लेकिन आरिफ हबीब ग्रुप और लकी सीमेंट के बीच ऐसी ‘बिडिंग वॉर’ छिड़ी कि कीमत 135 अरब पाकिस्तानी रुपये (करीब 4320 करोड़ भारतीय रुपये) तक जा पहुँची। हैरानी कि बात यह है कि नीलामी से ठीक पहले ‘फौजी फर्टिलाइजर’ (सेना से जुड़ी कंपनी) ने अपने हाथ पीछे खींच लिए, जिससे लगा था कि शायद यह नीलामी फिर फेल हो जाएगी। लेकिन आरिफ हबीब ग्रुप ने आक्रामक बोली लगाकर सरकार को डूबने से बचा लिया। फिलहाल एयरलाइन की 75% हिस्सेदारी बेची गई है। समझौते के तहत अगले 5 वर्षों में खरीदार को एयरलाइन में 80 अरब रुपये का अतिरिक्त निवेश भी करना होगा।

कौन है आरिफ हबीब ग्रुप जिसने खरीदा PIA

जिस आरिफ हबीब ग्रुप ने यह सौदा जीता है, वह पाकिस्तान का एक बड़ा बिजनेस हाउस है। फाइनेंस, खाद और स्टील सेक्टर में इनका दबदबा है। पाकिस्तान सरकार को उम्मीद है कि निजी हाथों में जाने के बाद शायद इस एयरलाइन के दिन फिरें और यह दोबारा आसमान की ऊंचाइयों को छू सके। जहां ​विशेषज्ञों का मानना है कि “यह पाकिस्तान की मजबूरी का सौदा है। जब घर चलाने के पैसे न हों, तो सबसे कीमती सामान बेचना ही पड़ता है। PIA की नीलामी पाकिस्तान की आर्थिक कंगाली का एक बड़ा दस्तावेज है।

????

शहबाज सरकार का क्या था प्लान? 
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार PIA में 75% हिस्सेदारी ऑफर कर रही थी, लेकिन सफल बोली लगाने वाले के पास अब बाकी की बची 25% स्टेकहोल्डिंग खरीदने के लिए 90 दिन का समय होगा. नियमों के मुताबिक, PIA के शुरुआती 75 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री से होने वाली कमाई का 92.5 फीसदी एयरलाइन को रीइन्वेस्टमेंट के लिए दिया जाएगा, जबकि बाकी 7.5 फीसदी हिस्सेदारी का पैसा सरकार को ट्रांसफर किया जाएगा. इसके अलावा इन्वेस्टर को अगले 5 सालों में 80 अरब रुपये का निवेश भी करना होगा।

Comments are closed.

और पढ़ें