तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

ब्रह्मांड में ‘भारत’ का डंका: इसरो की एक और लंबी छलांग, ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने  एक और इतिहास रच दिया हैं. आज देशवासियों  के लिए गर्व करने का पल हैं और इसी के साथ हमारे साइंटिस्ट के लिए भी गर्व के पल हैं. इन सबके बीच आज सबसे भारी भरकम माने जाने वाले LVM3-M6 रॉकेट लॉन्च किया है। इसे ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन के तहत लॉन्च किया गया। यह रॉकेट इसरो के कमर्शियल मिशन के तहत अमेरिका के अगली पीढ़ी वाले रॉकेट को पृथ्वी की निम्न कक्षा (Lower Earth Orbit) में स्थापित करेगा।

इसरो के इस मिशन का नाम एलवीएम3-एम6 ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (LVM3-M6/Blue Bird Block-2) है, जो कि पूरी तरह से एक कॉमर्शियल लॉन्चिंग है। यह मिशन अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ संचार उपग्रह को अर्थ के लोअर अर्थ ऑर्बिट में स्थापित करने के लिए है।  इसरो के मुताबिक, करीब 15 मिनट की उड़ान के बाद कम्युनिकेशन सैटेलाइट रॉकेट से अलग होकर लगभग 520 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया। यह मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और अमेरिका की AST स्पेसमोबाइल (AST and Science, LLC) के बीच हुए कॉमर्शियल समझौते का हिस्सा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताई खुशी
इसरो की सफल लॉन्चिंग पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया। जिसमें पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत के युवाओं की ताकत से, हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम ज्यादा आधुनिक और असरदार बन रहा है। LVM3 ने भरोसेमंद हैवी-लिफ्ट प्रदर्शन दिखाया है, जिससे हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशन के लिए नींव मजबूत कर रहे हैं, कमर्शियल लॉन्च सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और वैश्विक साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं। यह बढ़ी हुई क्षमता और आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बढ़िया है।’

इसरो के मिशन कि क्या है खासियत
इस सफल लॉन्चिंग की अहमियत ये है कि इससे कमर्शियल स्पेस सेक्टर में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की पकड़ काफी मजबूत होगी। ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का वजन लगभग 6,500 किलोग्राम है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होने वाला सबसे बड़ा वाणिज्यिक संचार उपग्रह भी है। भारत अपने एलवीएम3 लॉन्च व्हीकल के जरिए चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 और वैश्विक स्तर पर सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया कराने वाली- वन वेब के सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुका है। वन वेब मिशन में इसरो ने एलवीएम से दो बार में कुल 72 सैटेलाइट्स पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित की थीं। 

मिशन की मुख्य विशेषताएं

अब तक का सबसे भारी पेलोड: यह सैटेलाइट लगभग 6,100 किलोग्राम (6.1 टन) वजनी है, जो LVM3 रॉकेट द्वारा अब तक ले जाया गया सबसे भारी पेलोड है।

दुनिया का सबसे बड़ा संचार सैटेलाइट: अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile द्वारा विकसित यह सैटेलाइट लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में तैनात किया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा कमर्शियल संचार सैटेलाइट है।

डायरेक्ट-टू-मोबाइल तकनीक: यह सैटेलाइट सामान्य स्मार्टफोन को सीधे अंतरिक्ष से 4G और 5G हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसके लिए किसी विशेष हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं होगी।

विशाल आकार: इसमें 223 वर्ग मीटर का एक विशाल ‘फेज्ड एरे एंटीना’ (Phased Array Antenna) लगा है, जो इसे अंतरिक्ष में तैनात अब तक का सबसे बड़ा कमर्शियल एरे बनाता है।

वैश्विक संचार क्रांति: BlueBird Block-2 एक कमर्शियल संचार उपग्रह है जो दुनिया भर के स्मार्टफोनों को स्पेस-आधारित 4G/5G कनेक्टिविटी प्रदान करने में सक्षम होगा — खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ मोबाइल टावर नहीं हैं

वाणिज्यिक सफलता: यह मिशन NewSpace India Limited (NSIL) और AST SpaceMobile (यूएस-आधारित कंपनी) के बीच सहयोग का परिणाम है, जिससे भारत अंतरराष्ट्रीय लॉन्च सेवा बाजार में अपनी भूमिका और मजबूत बना रहा है

Comments are closed.

और पढ़ें