राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

मैं तो मज़ाक कर रहा था…’: बांग्लादेश में एक और हिंदू का लहू बहा, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बृजेंद्र बिस्वास की नृशंस हत्या।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा और नफरत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मयमनसिंह जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक फैक्ट्री के भीतर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 42 वर्षीय बृजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लेकिन इस कत्ल से भी ज़्यादा खौफनाक था हत्यारे का वह बयान, जिसने सबको सुन्न कर दिया।

खून से लथपथ तड़पते हुए बृजेंद्र को देखकर हत्यारे नोमान के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। उसने ठंडे लहजे में कहा— “मैं तो बस मज़ाक कर रहा था।” एक इंसान की ज़िंदगी और मौत के बीच का फासला एक सनकी के ‘मज़ाक’ की भेंट चढ़ गया।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों के बीच इस हत्या ने आग में घी डालने का काम किया है। मयमनसिंह के स्थानीय अल्पसंख्यकों में भारी रोष और डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह महज़ कोई दुर्घटना या मज़ाक नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या है।

आपको बताते चलें कि, मयमनसिंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नोमान मिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह वास्तव में ‘दुर्घटनावश’ चली गोली थी या फिर किसी गहरी साजिश का हिस्सा। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही हिंदुओं, उनके मंदिरों और अब उनके जीवन पर हमले तेज़ हो गए हैं। वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार संगठन इन घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं, लेकिन धरातल पर बृजेंद्र जैसे निर्दोषों का खून बहना बंद नहीं हो रहा है।

Comments are closed.

और पढ़ें