जैसे ही दुनिया नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी कर रही है, सरहद पार से एक ऐसी ख़बर आई है जिसने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों में सन्नाटा खींच दिया है। एक प्रतिष्ठित अमेरिकी थिंक टैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में एक खौफनाक दावा किया है— “2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध (Full-scale War) छिड़ सकता है।”

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस संभावित युद्ध की चिंगारी कश्मीर से उठेगी। थिंक टैंक के अनुसार, सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों में अचानक आई तेज़ी और घाटी में अशांति फैलाने की कोशिशें भारत के सब्र का बांध तोड़ सकती हैं।
इस रिपोर्ट ने उन खुफिया इनपुट्स की भी पुष्टि की है, जिनमें बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने अपनी सैन्य शक्ति और हथियारों की खरीद में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। फिलहाल दोनों देशों द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षणों को इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। और इसलिए सरहद पर निगरानी के लिए अत्याधुनिक हथियारों और किलर ड्रोन्स की तैनाती कई गुना बढ़ा दी गई है। यदि रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद पाकिस्तान का रक्षा बजट बढ़ाना किसी बड़ी ‘नापाक साज़िश’ की ओर इशारा करता है।

जहाँ भारत ‘आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं’ की नीति पर अडिग है, वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की गुहार लगा रहा है। सवाल यह है कि क्या कूटनीति इस ‘महासंग्राम’ को रोक पाएगी, या फिर 2026 में दक्षिण एशिया का नक्शा बदलने वाला है?









