UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

ब्रजवासियों को योगी का ‘न्यू ईयर’ तोहफा! आगरा-मथुरा के बीच शुरू हुए 19 नए बस रूट, अब 20% कम लगेगा किराया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल की पूर्व संध्या पर आगरा और मथुरा परिक्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने आज ब्रज क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए 19 नए बस रूटों का भव्य उद्घाटन किया। सरकार की इस सौगात की सबसे खास बात यह है कि इन नए रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को सामान्य किराए में 20 प्रतिशत की भारी छूट मिलेगी।

योगी सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ उन लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा जो हर दिन ताजनगरी आगरा और कान्हा की नगरी मथुरा के बीच सफर करते हैं। किराए में 20 फीसदी की कटौती के बाद, अब यह सफर न केवल सुगम बल्कि बेहद किफायती भी हो जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगेगा और यात्री सुरक्षित सरकारी बसों को प्राथमिकता देंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर कोने को बेहतर परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा, “आगरा और मथुरा विश्व पर्यटन के मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को सस्ती और उच्च स्तरीय परिवहन सेवा उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। किराए में कमी से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।”

परिवहन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल यानी 1 जनवरी 2026 की सुबह से ये सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। नए साल के पहले दिन से ही यात्रियों को कम किराए का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग ने बसों की समय-सारिणी और रूट मैप को प्रमुख बस अड्डों पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें