राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ नें मंत्री संजय निषाद और रवि किशन की ली चुटकी, बोले- ये दोनों लोग ठंड में नहीं…

सूबेके मुखिया योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे पर थे। जहां  पर स्पोर्ट्स प्रोग्राम मेंसम्मिलित होने पहुंचे थे और उनके साथ सांसद रवि किशन शुक्ल और यूपी कैबिनेट में मिनिस्टर संजय निषाद भी उनके साथ मौजूद थे. सीएम योगी अक्सर रवि किशन की मौज लेते रहते है। अबकी रवि किशन के सतह साथ संजय निषाद पर भी चुटकी ले ली।

संजय निषाद और रवि किशन पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा- 2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। इस बीच योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की चुटकी लेते हुए कहा कि कुश्ती वहां हो रही है और पसीना रवि किशन को यहां हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इतनी ठंड में रवि किशन और संजय निषाद नहीं निकलते। आज दोनों की जोड़ी कहीं खाने पर मिली होगी, तो वहीं से दोनों साथ-साथ निकल आए हैं। लेकिन यहां आकर आपकी खेल प्रतियोगिता को देखकर उनकी ठंड भी गायब हो गई है। 

खेल को लेकर सीएम योगी का बयान

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ कर रही है। गोरखपुर में बेलीपार के पास एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर बड़ा स्टेडियम बनवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ सरकार हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की तैयारी कर रही है.

गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम का भी 63 करोड़ रुपये की लागत से नवोद्धार हो रहा है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी बेहतरीन स्टेडियम बन रहा है. मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का सत्र प्रारंभ हो चुका है. इस यूनिवर्सिटी का विश्व स्तरीय निर्माण जारी है. अब सरकार की तैयारी हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की है।

Comments are closed.

और पढ़ें