JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

यूपी की महिलाओं को योगी सरकार का एक और तोहफा, एक साल में तैयार होंगी इतने करोड़ लखपति दीदी

यूपी में योगी सरकार विकास की गाड़ी पर सवार होकर जनता के लिए काम कर रही है। जिसमें की बीजेपी का पूरा फोकस अब महिलाओं के ऊपर रहता है। केंद्र से लेकर योगी सरकार तक ने महिलाओं को योजनाओं में सबसे ज्यादा तवज्जो दी है। अब इसी कड़ी में योगी सरकार ने विवाहित महिलाओं के लिए एक और बड़ा फैसला लिया था, लेकिन इस सबके बीच अब योगी सरकार नें महिलाओं को एक और तोहफा देने जा रही है।

योगी सरकार तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके तहत एक वर्ष में एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में तैयार करने की कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। लक्ष्य है कि महिलाएं केवल लाभार्थी न रहें, बल्कि आर्थिक प्रगति की भागीदार बनें। इसी के तहत कृषि और गैर-कृषि आधारित आजीविका मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आय के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

सरकार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

सरकार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने जा रही है। प्रशिक्षित टीमें घर-घर संपर्क कर महिलाओं को आजीविका से जोड़ेंगी। महिलाओं को कृषि, पशुपालन, डेयरी, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, सूक्ष्म उद्योग और सेवा क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ ही तत्काल पूंजी सहायता और मार्केट सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना को मिशन मोड में लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जिससे महिलाएं न केवल स्वरोजगार अपनाएं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने वाली बनें। इसके लिए प्रशिक्षण, तकनीक, बाजार और वित्त चारों स्तरों व्यवस्था की जा रही है।

योगी सरकार का विवाहित महिलाओं के लिए एक बड़ी फैसला

योगी आदित्याथ सरकार ने विवाहित महिलाओं को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। विवाहित महिलाओं के लिए राशन कार्डों में अपनी यूनिट का ट्रांसफर करवाना अब और भी आसान होगा। सरकार ने इसके लिए नई गाइडलाइन बनाई है, जिससे विवाहित महिलाओं को अब मायके से अपनी ससुराल के राशन कार्ड में अपना नाम (यूनिट) जुड़वाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और न ही ससुराल के राशन कार्ड में उसकी यूनिट जुड़ने तक मायके के कार्ड से उसे निरस्त किया जाएगा। यूपी सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग को इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है।
योगी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई ना कोई कदम उठाती रहती है। अभी दो दिन पहले विवाहित महिलाओं को लेकर उनको राशन यूनिट ट्रांसफर में मदद दी थी और अब लखपति दीदी को और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। देळकना होगा ये फैसला कितना कागर साबित होता है।

Comments are closed.

और पढ़ें