JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा
JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

विधानसभा में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी, कहा-“इधर उधर की बात न कर, ये बता…

उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक है। विधानभवन में सत्र के समापन से पहले आज सदन की कार्यवाही में भारी गहमागहमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि योगी सरकार आज कई महत्वपूर्ण वित्तीय और विधायी कार्यों को अंतिम रूप देगी। ​आज ​सदन की मेज पर कई ऐसे प्रस्ताव होंगे जिनका सीधा असर उत्तर प्रदेश की जनता और विकास कार्यों पर पड़ेगा। सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद आज इसे पारित किया जा सकता है। इसमें आगामी महाकुंभ, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त फंड का प्रावधान है। और महिला सुरक्षा, शिक्षा और राजस्व से जुड़े कई प्रमुख विधेयकों को आज सदन की मंजूरी भी मिल सकती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र में एक बार फिर फ्रंट फुट पर आकर बल्लेबाजी की है और विवाक्ष की धज्जियां उड़ा दी। सीएम योगी ने सपा और उनके साथी पर जमकर हमला बोला और उनके हर सवाल जवाब भी दिया।

विधानसभा में क्या बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में प्रसन्नता है, सुरक्षा का जो माहौल है वो हमने दिया है। सीएम योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जो भी कब्जा करेगा, उसे नहीं छोड़ूंगा। अवैध कब्जे पर बुलडोजर को चलने से कोई नहीं रोक सकता। आज दुनिया कह रही है कि यूपी अच्छा कर रहा है। आज यूपी में सुरक्षा का माहौल है।  सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा, “इधर उधर की बात न कर, ये बता काफिला क्यों लुटा। क्या पूजा पाल पीडीए का हिस्सा नहीं थी।”

सीएम योगी ने की 2017 से पहले और 2025 में सरकार की तुलना

सीएम योगी ने कहा, “2017 से पहले, उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की सोच बहुत अच्छी नहीं थी। आज, चाहे इस तरफ के लोग हों या उस तरफ के, जब वे राज्य से बाहर जाते हैं, या राज्य के अंदर भी, तो आपको लोग ज़रूर यह कहते हुए सुनेंगे कि यहां सुरक्षा का माहौल है। यह सरकार की प्राथमिकता है, और आपने जो दूसरा पॉइंट बताया, अतिक्रमण करने की प्रवृत्ति, मैं आपको इस बात का भरोसा दिलाता हूं, जो भी किसी स्मारक, किसी ऐतिहासिक जगह पर अतिक्रमण करेगा, चाहे वह कोई भी हो, मैं उसे नहीं छोड़ूंगा।”

‘यूपी में दंगा और अराजकता नहीं है’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- यूपी में दंगा और अराजकता नहीं है। दंगे का उपचार क्या है? इस बारे में बरेली के मौलाना से पूछ लीजिए। यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा। अब सब कुछ चंगा है। आपकी पार्टी से सदस्य चुनी गईं पूजा पाल को आपने न्याय नहीं दिलाया। क्योंकि, आपमें हिम्मत नहीं थी। माफिया के सामने झुकना मजबूरी थी। आप उन गुंडों और माफिया के सामने एक गरीब बेटी को न्याय नहीं दे पाए। क्या वो पीडीए की पार्ट नहीं थीं। बेटी चाहे उस पक्ष की या हमारे पक्ष की, हर हाल में न्याय मिलेगा।

‘बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर चुप हैं, गाजा पर आंसू बहाने वाले’

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा-तुष्टिकरण की नीति के कारण ही पाकिस्तान और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। बांग्लादेश में एक दलित हिंदू को पीटकर मार दिया गया लेकिन जो लोग गाजा पट्टी पर आंसू बहाते थे उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला क्योंकि उन लोगों के लिए दलित, किसान और महिलाएं सब एक वोट बैंक हैं। तुष्टिकरण की नीति के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ है। अगर विभाजन न होता तो हिंदुओं पर अत्याचार न होता। जब हम लोग बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों और रोहिंग्याओं का निकालेंगे तो यही लोग आंसू बहाएंगे क्योंकि इनमें से कई तो इन लोगों के वोट बैंक होंगे। 

Comments are closed.

और पढ़ें