Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

सांता क्लॉज’ के चित्रण पर विवाद! AAP नेता सौरभ भारद्वाज सहित 3 पर FIR

दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर किए गए एक ‘राजनीतिक प्रदर्शन’ ने अब कानूनी और धार्मिक विवाद का रूप ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और नेता आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में FIR दर्ज की है।

आपको बताते चलें कि, ​विवाद की जड़ सोशल मीडिया पर साझा किया गया एक वीडियो (स्किट) है, जिसे दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिल्माया गया था। वीडियो में दिखाया गया है कि दिल्ली के गंभीर प्रदूषण (AQI 376) के कारण सांता क्लॉज की वेशभूषा पहने व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर जाते हैं। इसके बाद वीडियो में आप नेता उन्हें सीपीआर (CPR) देकर होश में लाने का प्रयास करते हुए दिखाई देते हैं।

अधिवक्ता खुशबू जॉर्ज की शिकायत पर यह दर्ज किया गया था मामला। जिसमे शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि:

​1. सांता क्लॉज ईसाई समुदाय के एक पवित्र और सांस्कृतिक प्रतीक (सेंट निकोलस) हैं, जिन्हें राजनीतिक लाभ के लिए ‘प्रॉप’ की तरह इस्तेमाल करना अपमानजनक है।

2. ​भ्रामक चित्रण: सांता को सड़क पर गिरते हुए और उन पर ‘मॉक सीपीआर’ करते हुए दिखाना ईसाई समाज की आस्था और क्रिसमस के पवित्र समय (एडवेंट सीजन) का उपहास उड़ाना है।

3. ​कानूनी धाराएं: पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है, जो जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित हैं।

https://x.com/i/status/2001299553123783164

वहीं, आप नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। सौरभ भारद्वाज ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा प्रदूषण के मुद्दे पर घिर गई है, इसलिए अब ध्यान भटकाने के लिए जांच एजेंसियों और एफआईआर का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता का संबंध भाजपा से है।

आप ने X पर सन्देश जारी कर लिखा कि, ​”प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा है और हमारा मकसद सांता क्लॉज के माध्यम से यह दिखाना था कि दिल्ली की हवा हर किसी के लिए खतरनाक हो चुकी है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है।”

Comments are closed.

और पढ़ें