UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

60 वर्ष के राजनयिक संबंध: जेपी नड्डा ने दिल्ली में सिंगापुर के PM लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

JP Nadda meets Singapore PM Lawrence Wong: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से नई दिल्ली में मुलाकात की। वोंग अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान भारत आए थे। सिंगापुर के प्रधानमंत्री मंगलवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का कार्यक्रम है।

इससे पहले दिन में वोंग ने अपनी पत्नी लू त्से लुई के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वोंग ने केंद्रीय वित्त एवं कॉपरिट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि चर्चा व्यापार और निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा और कनेक्टिविटी सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही।

दोनों पक्षों ने सहयोग को गहरा करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता भी व्यक्त की, जो भारत और सिंगापुर के राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण क्षण है। बैठक में सिंगापुर के कार्यवाहक परिवहन मंत्री और वरिष्ठ वित्त राज्य मंत्री जेफरी सिओ और विदेश तथा व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री गण सिओ हुआंग भी शामिल हुए। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले महीने संपन्न भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के तीसरे दौर के परिणामों पर चर्चा हुई।

वहीं, वॉग ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ दोबारा जुड़कर खुशी हुई। हमने हाल ही में आयोजित तीसरे भारत-एसजी मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के परिणामों और सीमा पार डेटा प्रवाह और पूंजी बाजार पर सहयोग करने की हमारी रुचि पर चर्चा की।”

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री वोंग की यह पहली भारत यात्रा है। उनके साथ उनकी पत्नी और कैबिनेट मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

Comments are closed.

और पढ़ें