बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न, मॉनसून की दस्तक; 13 जून तक भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन के समय गर्मी की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच, मॉनसून तेजी से उत्तर भारत पहुंच रहा है। बिहार पहुंचने के बाद अब उत्तर प्रदेश पहुंचने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, साउथवेस्ट मॉनसून पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड में आज पहुंच गया है।

Weather Update: 13 जून तक बारिश, ओले और तेज हवाओं की चेतावनी, कई राज्यों में हीटवेव भी जारी

वहीं, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से 13 जून तक भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। 12 जून को ओले गिरेंगे। इसके अलावा, तेलंगाना, मराठवाड़ा में 12-13 जून, विदर्भ में 12-16 जून, पश्चिमी राजस्थान में 12-13 जून को हीटवेव चलेगी। यूपी के पश्चिमी इलाकों में अगले छह दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मॉनसून पर मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए कहा कि यह महाराष्ट्र, कर्नाटक के बचे हुए हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड और बिहार व छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में पहुंच जाएगा। उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 12 जून, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 12-13 जून को बारिश होगी। (Weather Update)

वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 जून को बरसात होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 13-18 जून, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 14-18 जून को भारी बरसात होगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13-18 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-13 जून और 18 जून, पश्चिमी राजस्थान में 12-17 जून, पूर्वी राजस्थान में 12-18 जून के दौरान तेज बरसात का अलर्ट है।

इन राज्यों में ओले और तेज हवाओं की चेतावनी

वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 13-14 जून, हिमाचल प्रदेश में 13-16 जून, उत्तराखंड में 13-15 जून के दौरान आंधी तूफान, बिजली कड़कने और 60 की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 13-14 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जून, पश्चिमी राजस्थान में 14-17 जून, पूर्वी राजस्थान में 14-18 जून के दौरान आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी है। पश्चिमी राजस्थान में 12-13 जून, पूर्वी राजस्थान में 12 जून को धूलभरी आंधी चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड में 12 जून को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। (Weather Update)

मध्य भारत की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12-18 जून, छत्तीसगढ़ में 13-18 जून को बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में 12 जून को बरसात होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14-16 जून, विदर्भ में 12-13 जून और 16 जून, छत्तीसगढ़ में 13-16 जून, विदर्भ में 14-15 जून को बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12-13 जून, छत्तीसगढ़ में 12 जून को आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 जून को ओले गिरेंगे।

पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 12-18 जून को भारी बारिश होगी।” अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 12-18 जून को बिजली कड़कने और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश में 12-16 जून, असम, मेघालय में 14-16 जून, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 12-14 जून, अरुणाचल प्रदेश में 17-18 जून, असम, मेघालय में 12-13 जून और 17-18 जून को भारी बारिश होगी। (Weather Update)

मॉनसून की वजह से दक्षिण भारत के राज्यों में भी जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में 12-18 जून, लक्षद्वीप में 16-18 जून, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 12-16 जून, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 12 जून को बारिश होगी। तटीय कर्नाटक, केरल, माहे में 12-18 जून, लक्षद्वीप में 12-15 जून, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में 17-18 जून, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 13-18 जून को व्यापक भारी बारिश होगी।

Comments are closed.

और पढ़ें