UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

International Yoga Day 2026: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में विशाल योग शिविर में लिया हिस्सा, बोले- मन और शरीर दोनों के लिए लाभकारी

International Yoga Day 2026

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से ठीक एक दिन पहले, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित एक विशाल योग शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह मन और आत्मा को शुद्ध कर शरीर को स्वस्थ रखता है।

International Yoga Day 2026: के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 2000 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में ‘ममता चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित विशाल योग शिविर में 2000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर योग अब एक जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा, “योग मन और आत्मा दोनों को शुद्ध करता है और शरीर को स्वस्थ बनाता है। मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।”

योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, प्रदेशभर में मंत्रियों और नोडल अधिकारियों की तैनाती

प्रदेश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की सफलता के लिए नोडल अधिकारियों और मंत्रियों की तैनाती की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के मुख्य कार्यक्रमों की कमान संभाली है, वहीं बृजेश पाठक लखनऊ में उपस्थित रहेंगे। (International Yoga Day 2026)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम पर फोकस

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 2014 को पारित एक प्रस्ताव के बाद, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।यह प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र को संबोधित करते हुए रखा गया था। 2015 में पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के बाद से, भारत राज्य सरकारों, विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के समर्थन से आयुष मंत्रालय के माध्यम से वैश्विक स्तर पर इस दिवस के आयोजन का नेतृत्व कर रहा है। (International Yoga Day 2026)

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 12वां वर्ष है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) की थीम पर मनाया जा रहा है, जो इस बात पर बल देता है कि योग सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए है और स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए एक मूल्यवान अभ्यास हो सकता है, जो लोगों को सक्रिय, आत्मनिर्भर और सजग रहने में मदद करता है।

जैसे-जैसे देश इस वर्ष के उत्सवों की तैयारी कर रहे हैं, विश्व भर में भारतीय दूतावास योग और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय प्रवासी और स्थानीय समुदायों को शामिल करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। (International Yoga Day 2026)

Comments are closed.

और पढ़ें