Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

Iran Invites PM Modi: क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी? ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा विशेष न्योता

Iran Invites PM Modi

Iran Invites PM Modi: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है। अंतिम संस्कार की रस्में 5 से 9 जुलाई तक चलेंगी, लेकिन भारत सरकार (MEA) ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, ईरान की ओर से मंगलवार को प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा गया था, जबकि भारतीय पक्ष को अभी इस पर निर्णय लेना बाकी है।

Iran Invites PM Modi: तेहरान, कोम से शुरू होकर मशहद में समाप्त होंगी अंतिम रस्में

खबरों के मुताबिक, दिवंगत सर्वोच्च नेता का बहु-दिवसीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4 जुलाई से 9 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तेहरान और कोम (5, 6, और 7 जुलाई) से शुरू होकर 9 जुलाई को उनके गृह नगर मशहद में दफन प्रक्रिया के साथ समाप्त होगा। इसके अलावा इराक के नजफ और कर्बला शहरों में भी प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी।

युद्ध के कारण कई बार टला अंतिम संस्कार, अब जुलाई 2026 में आयोजन

28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी बेटी, दामाद और एक पोते की मौत हो गई। इस्लामी कानूनों के अनुसार, मृतकों को मृत्यु के 24 घंटे के भीतर दफनाया जाना चाहिए, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण खामेनेई के अंतिम संस्कार को कई बार स्थगित किया गया। इस संस्कार को मार्च से टालकर अब जुलाई में आयोजित किया जा रहा है। खामेनेई की मृत्यु के बाद मार्च 2026 में मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया था। (Iran Invites PM Modi)

ईरान के दूतावास ने नई दिल्ली में सौंपा औपचारिक निमंत्रण

नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने मंगलवार (23 जून) को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) को यह औपचारिक निमंत्रण सौंपा। हालांकि, कूटनीतिक संवेदनशीलता और वैश्विक समीकरणों को देखते हुए भारत ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि पीएम मोदी खुद इस यात्रा पर जाएंगे या भारत किसी उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को भेजेगा। खामेनेई के निधन के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दिल्ली में ईरानी दूतावास जाकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने ईरानी समकक्ष से बात कर संवेदना प्रकट की थी। (Iran Invites PM Modi)

Comments are closed.

और पढ़ें