Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

दिल्ली BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना बनीं CUET UG 2026 टॉपर, 5 में से 3 विषयों में 100 पर्सेंटाइल

CUET UG 2026 Topper Devina Gehlot

CUET UG 2026 Topper Devina Gehlot: दिल्ली के भाजपा (BJP) विधायक और पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत ने CUET UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर देशभर में टॉप किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए नतीजों के मुताबिक, देविना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। देविना ने कुल 1250 अंकों में से 1232.18 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा के 5 मुख्य विषयों में से 3 विषयों में उन्होंने पूरे 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।

CUET UG 2026 Topper Devina Gehlot: 12वीं में 99.2% के बाद CUET में भी टॉप कर दिखाया कमाल

वह दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस (DPS), वसंत कुंज की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा में भी 99.2% अंक हासिल किए थे। देविना अब दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई करने की योजना बना रही हैं। मीडिया इंटरव्यू में देविना ने बताया कि इस बड़ी परीक्षा को क्रैक करने के लिए उन्होंने किसी अत्यधिक दबाव के बिना पढ़ाई की।

बिना दबाव और NCERT आधारित पढ़ाई से मिली बड़ी सफलता

देविना ने बताया कि पूरी तैयारी केवल एनसीईआरटी (NCERT) किताबों के आधार पर की और कॉन्सेप्ट्स स्पष्ट रखे। लगातार रिवीजन किया और पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को जमकर सॉल्व किया। दिनभर लगातार पढ़ने के बजाय पढ़ाई के बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेना आवश्यक माना। माता-पिता और बहन ने कभी रैंक लाने का दबाव नहीं बनाया, जिससे उनका खुद पर आत्मविश्वास मजबूत हुआ। (CUET UG 2026 Topper Devina Gehlot)

15.68 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ देश की सबसे बड़ी परीक्षा

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए 15.68 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिससे यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई। इनमें से लगभग 11.64 लाख उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा मई और जून के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया। 23 जून को घोषित किए गए परिणाम अब केंद्रीय, राज्य, मान्यता प्राप्त और निजी संस्थानों सहित 280 से अधिक भागीदार विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश का आधार बनेंगे। (CUET UG 2026 Topper Devina Gehlot)

Comments are closed.

और पढ़ें