JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

अलीगंज अग्निकांड में बड़ा खुलासा, LDA जांच में 18 अधिकारी-इंजीनियर दोषी, शासन को भेजी गई कार्रवाई की रिपोर्ट

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की आंतरिक जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को भेज दी है। बता दें, इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

Lucknow Coaching Centre Fire: रिहायशी भवन में अवैध रूप से चल रहा था कोचिंग सेंटर

जांच में सामने आया कि इस तीन मंजिला इमारत का नक्शा केवल आवासीय उपयोग (Residential Permitted) के लिए स्वीकृत किया गया था। इसके विपरीत, नियमों को ताक पर रखकर यहाँ एक गेमिंग और एनिमेशन कोचिंग सेंटर सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। साल 2016 में इस अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तकरण का आदेश जारी हुआ था। हालांकि, तत्कालीन विहित प्राधिकारी दुर्गेश श्रीवास्तव ने महज दो महीने के भीतर ही इस आदेश को संदिग्ध परिस्थितियों में निरस्त कर दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने दोबारा इस पर कोई नजर नहीं रखी।

एकमात्र रास्ता बंद होने से नहीं बच सकीं 15 जानें

इमारत में आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही संकरा रास्ता था। उस अकेले रास्ते पर एयर-कंडीशनिंग पैनल, बिजली के सात बड़े मीटर और उलझे हुए तार लगे थे। आग लगते ही यह रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया, जिससे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। पूरी बिल्डिंग में धुआं निकलने की कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही कोई इमरजेंसी एग्जिट बनाया गया था। छत पर जाने वाला रास्ता भी लॉक था। (Lucknow Coaching Centre Fire)

दोषी अधिकारियों की लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच कमेटी ने साल 2016 से 2026 के बीच इस क्षेत्र में तैनात रहे जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की है।

  • वरिष्ठ अधिकारी: तत्कालीन विहित प्राधिकारी दुर्गेश श्रीवास्तव और 5 जोनल अधिकारी (senior PCS अधिकारी) शामिल हैं।
  • असिस्टेंट इंजीनियर (AE): सुनील कुमार, गिरीश चंद्र शर्मा, अमर कुमार मिश्रा, आरएस सिंह, अनिल कुमार और संजय शुक्ला।
  • जूनियर इंजीनियर (JE): जय प्रकाश नारायण, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद पांडे, अंबरीश कुमार शर्मा, शिवानंद शुक्ला और हेमंत कुमार (जो पहले से निलंबित हैं)।
  • निलंबन: एलडीए इस मामले में पहले ही एक जूनियर इंजीनियर और एक असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड कर चुका है। (Lucknow Coaching Centre Fire)

बिल्डिंग मालिक को ध्वस्तीकरण नोटिस

LDA ने इस बिल्डिंग के मालिक को 15 दिनों का कारण बताओ और ध्वस्तकरण नोटिस जारी कर दिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अवैध हिस्से को गिरा दिया जाएगा। इस हादसे के बाद पूरे उत्तर प्रदेश और लखनऊ में आवासीय क्षेत्रों में चल रहे कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, होटलों और नर्सिंग होम की सघन जांच और सीलिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है और पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Lucknow Coaching Centre Fire)

यह भी पढ़ें: लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में कोर्ट का बड़ा आदेश, चारों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Comments are closed.

और पढ़ें