ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पत्थर-कीचड़ और जूते फेंके; TMC कार्यकर्ता की हिरासत में मौत पर भड़का बवाल ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, CWG पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों के संघर्ष और सफलता की सुनी कहानी Jharkhand Protest: JPSC विवाद में बड़ा मोड़, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर ‘कांग्रेस ने देश के साथ किया विश्वासघात’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; युवाओं के विकास पर उठाए सवाल CM योगी के दिल्ली दौरे से यूपी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, PM मोदी से लेकर नितिन नवीन तक अहम मुलाकात ‘चिप से जहाज तक सब कुछ भारत में बनेगा’, PM मोदी ने IIT दिल्ली में किया ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन; 3,036 छात्रों को मिली डिग्री

मेरठ: कांवड़ टूटने से भड़के कांवड़ियों के दो गुट, सड़क पर जमकर मारपीट; पुलिस ने दर्ज किया केस

Meerut News

Meerut News: मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर 3 अगस्त 2026 की रात बाइक की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस झड़प के बाद शुरू हुई बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। बीच-बचाव करने की कोशिश में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया।

झड़प का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उन दावों को खारिज किया है, जिनमें पुलिसकर्मियों पर हमले की बात कही गई थी।

Meerut News: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 2 और 3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे दौराला थाना क्षेत्र के गरम धरम होटल के पास हुई। सड़क किनारे अपनी कांवड़ रखकर बैठे कांवड़ियों के समूह की कांवड़ को हरिद्वार जल लेने जा रहे सोनू यादव और उसके साथी गुड्डू की बाइक से टक्कर लग गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई।

कांवड़ खंडित होने के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही लाठी-डंडों और लात-घूंसों के साथ हिंसक मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही दौराला पुलिस और सेक्टर प्रभारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आरोपी सोनू और गुड्डू को अपनी सुरक्षा में लेकर सरकारी जीप में बैठा लिया। (Meerut News)

पुलिस जब आरोपियों को ले जाने लगी, तो गुस्साई भीड़ ने जीप को घेर लिया और दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर खींचकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें बचाने की कोशिश में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर लड़ाई करने, सार्वजनिक शांति भंग करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने से संबंधित आरोपों में पांच नामजद लोगों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वायरल वीडियो से मचा भ्रम, मेरठ पुलिस ने बताया- नहीं हुई पुलिसकर्मियों से मारपीट

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को पूरी तरह खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि “कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी”। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वीडियो में जिन लोगों को पीटा जा रहा है वे सोनू और उसका साथी हैं, पुलिसकर्मी नहीं।

सेक्टर पुलिस प्रभारी की शिकायत पर कानून हाथ में लेने और उपद्रव करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घटना में शामिल मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया है। दोनों पक्षों का मेडिकलि कराने के बाद उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। (Meerut News)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें