CM योगी के दिल्ली दौरे से यूपी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, PM मोदी से लेकर नितिन नवीन तक अहम मुलाकात ‘चिप से जहाज तक सब कुछ भारत में बनेगा’, PM मोदी ने IIT दिल्ली में किया ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन; 3,036 छात्रों को मिली डिग्री रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट से बड़ा बिल पास; जानिए पूरा मामला? अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; जेल से कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज झारखंड में JPSC-JSSC विवाद पर पहली औपचारिक बातचीत, छात्रों ने सरकार को दिया 10 अगस्त का अल्टीमेटम आगरा में सड़क धंसी तो गड्ढे में उतर गए सपा नेता, ‘पाताल लोक का रास्ता’ बताकर सरकार पर कसा तंज

ब्रेन हेमरेज… लीवर और लंग्स बुरी तरह फटे, अतीक के बेटे अबान अहमद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Aban Ahmed Postmortem Report

Aban Ahmed Postmortem Report: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अबान और उसके मृतक दोस्त सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था।

गुरुवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया। किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए इस पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की बाकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Aban Ahmed Postmortem Report: अबान के पोस्टमार्टम में क्या निकला?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेटा कार की डिवाइडर से हुई भीषण टक्कर के कारण अबान के सिर में इंजन के पुर्जे तक धंस गए थे। इस भयानक चोट के चलते दिमाग की नसें फट गईं और गंभीर ब्रेन हेमरेज हो गया।हादसे के प्रभाव से शरीर के अंदरूनी अंग जैसे लीवर और लंग्स बुरी तरह फट गए थे। इसके साथ ही उसकी दोनों आंतें और हृदय भी डैमेज हो गए थे।

इन अंदरूनी चोटों के कारण शरीर के भीतर भारी मात्रा में आंतरिक रक्तस्राव हुआ, जिससे अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ जब अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलकर वापस लौट रहा था। हादसे के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। (Aban Ahmed Postmortem Report)

सुरक्षा के बीच प्रयागराज ले जाए गए अबान और सोनू के शव

पोस्टमार्टम की कागजी और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद, पुलिस ने देर रात ही अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। भारी मन और पुलिस की सुरक्षा के बीच परिजन दोनों के शवों को लेकर अपने पैतृक शहर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका शुरुआत में झांसी के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, अबान के इन घायल दोस्तों के परिजन भी गुरुवार देर शाम झांसी पहुंच गए थे। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से आग्रह करके तीनों घायलों को वहां से डिस्चार्ज करा लिया है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें भी एंबुलेंस के जरिए प्रयागराज ले जाया जा चुका है। (Aban Ahmed Postmortem Report)

अतीक अहमद की कब्र के पास तैयार की गई कब्र

सूत्रों के मुताबिक, आबान को प्रयागराज के पुश्तैनी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनकी कब्र को उनके पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में तैयार किया गया है। इसी कब्रिस्तान में उनके चाचा अशरफ और बड़े भाई असद अहमद की कब्रें भी मौजूद हैं। अंतिम संस्कार के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। (Aban Ahmed Postmortem Report)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें